देश

Baba Siddique Murder Case: चौथे आरोपी जीशान अख्तर के घर पर ताला, परिजन गायब

Baba Siddique Murder Case: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का चौथा आरोपी जीशान अख्तर पंजाब के जालंधर स्थित शंकर गांव का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक हत्याकांड के इस आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है और उसके परिजन गायब हो चुके हैं.

  • Zeeshan Akhtar, शंकर गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ा है. उसकी मां और एक बहन की मौत हो चुकी है, जबकि पिता और एक भाई घर छोड़कर जा चुके हैं. फिलहाल घर में ताला लगा हुआ है.

उसी गांव के एक युवक ने पत्रकारों को बताया कि जीशान अख्तर पहले ठीक था. लेकिन, जब से ये बिश्नोई गैंग में गया, तब से गांव में नहीं आया. खबरों से पता चला कि महाराष्ट्र के नेता की हत्या में इसका नाम शामिल है. उन्होंने बताया कि तीन-चार साल पहले जीशान अख्तर बिश्नोई गैंग में गया था. सिद्धू मूसेवाला मर्डर में भी इसका नाम शामिल था.

सौरभ महाकाल का दोस्त है जीशान अख्तर

युवक ने बताया कि आरोपी के पिता की गांव में किसी से झगड़ा हुआ था, उसका बदला लेने के लिए ये बिश्नोई गैंग में चला गया. एक अन्य ग्रामीण ने बताया करीब पिछले 15 दिनों से जीशान अख्तर का परिवार गायब है. उसके पिता टाइल्स से जुड़ा काम करते थे. बताया जा रहा है जीशान अख्तर, सौरभ महाकाल का दोस्त है, क्राइम ब्रांच की टीम ने सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा नोट देने के मामले में सौरभ से पुणे जाकर पूछताछ की थी. सौरभ महाकाल का असली नाम सिद्धेश काम्बले है.

पेट और छाती पर लगी थी गोली

बता दें कि बीते शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी.

यह भी पढ़ें- ‘अगर इजाजत मिली तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को खत्म कर दूंगा’, सांसद पप्पू यादव का दावा

चौथा आरोपी है जीशान

जांच कर रही पुलिस के अनुसार मर्डर में शामिल आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं. शिवा और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं. इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है, जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है. वहीं, चौथे आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

3 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

11 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

20 minutes ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

43 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

1 hour ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

1 hour ago