देश

बबीता फोगाट ने जांच कमेटी में बदतमीजी का लगाया था आरोप, योगेश्वर दत्त ने दिया जवाब

Delhi: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों के प्रदर्शन का आज चौथा दिन है. वहीं इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का भी सख्त रुख देखने को मिला है. कोर्ट ने अब नोटिस भेजकर दिल्ली पुलिस से इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं होने पर जवाब मांगा है. बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट पर बबिता फोगाट ने सवाल खड़े करते हुए खुद के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है.

जांच कमेटी की रिपोर्ट से खिलाड़ी असंतुष्ट

एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बबिता फोगाट ने जांच कमेटी की रिपोर्ट से अपनी असंतुष्टि जताई थी. वहीं अपने साथ बदतमीजी का आरोप लगाते हुए उनका कहना था कि जांच रिपोर्ट पढ़ने के दौरान उनसे यह रिपोर्ट जबरन छीन ली गई. बबिता फोगाट द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर जांच कमेटी में सदस्य रहे योगेश्वर दत्त ने भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि वीडियो ग्राफी द्वारा जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सभी खिलाड़ियों के बयान लिए. जिसमें किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई. रिपोर्ट सभी 6 सदस्यों को पढ़ने को दी गई और उसके बाद उस पर सबने साइन भी किए.

खिलाड़ियो पर किसी तरह का दबाव नहीं

योगेश्वर दत्त ने साइन को लेकर या मामले मे खिलाड़ियो पर किसी तरह का दवाब बनाने की बात से भी इंकार किया है. उन्होंने कहा कि साइन को लेकर सभी खिलाड़ियों को पहले ही मेल कर दिया गया था. वहीं बबिता फोगाट साइन करने के आखिरी दिन भी नहीं पहुंचीं. उन्होंने यह भी कहा कि मेरे सामने बदतमीजी की कोई बात नहीं हुई. उनके इस तरह के बयान के बारे में वहीं कुछ बता सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: Dantewada Naxal Attack: क्यों गर्मियों में बढ़ जाते हैं नक्सली हमले? 16 सालों के हमले का जानिए क्या है पैटर्न

रिपोर्ट को लेकर कही यह बात

योगेश्वर दत्त विनेश फोगाट ने कहा कि रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकती. IWF के अध्यक्ष अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोप पर उन्होंने कहा कि कमेटी के सामने उस समय ऐसी कोई बात नहीं आई थी. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में संज्ञान भी लिया है और अगले शुक्रवार को सुनवाई की होगी. मैरी कॉम के नेतृत्व में गठित कमेटी में ओलंपियन योगेश्वर दत्त, TOPS CEO राजगोपालन और बबिता फोगाट समेत तृप्ति मुरगुंडे और राधा श्रीमन शामिल हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

42 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago