हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
By Shubhra Rai
Photo- KolkataKnightRiders (@KKRiders)/Twitter
Jason Roy smashes four sixes in an over: आईपीएल 2023 के 36वें मैच में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग जारी है. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह तीसरा मैच है जिसमें कोहली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, क्योंकि नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मैच खेल रहे हैं.
केकेआर को जेसन रॉय और एन जगदीसन की बदौलत मजबूत शुरुआत मिली, जिन्होंने पावरप्ले के अंदर 66 रन बनाए. इस दौरान छठे ओवर में शाहबाज़ अहमद के खिलाफ रॉय ने बेहद खतरनाक अंदाज अपनाया.
ये भी पढ़ें: Dantewada Naxal Attack: क्यों गर्मियों में बढ़ जाते हैं नक्सली हमले? 16 सालों के हमले का जानिए क्या है पैटर्न
1 ओवर में 4 छक्के, जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में केकेआर के विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय ने एक ही ओवर में 4 छक्के ठोके और तेज अर्धशतक जमाया. ओवर में तो रॉय ने शाहबाज अहमद पर 4 छक्के जड़ दिये, जिसमें से 3 तो लगातार गेंदों पर थे.
आरसीबी के सामने 201 रनों का लक्ष्य
आरसीबी ने बैक-टू-बैक मैच जीते हैं और अब हैट्रिक की ओर बढ़ रही है. हालांकि केकेआर के खिलाफ उनकी राह आसान नहीं होगी. टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने कप्तान नीतीश राणा (48 रन) और जेसन रॉय (56 रन) की पारी के दम पर 201 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
KKR- नीतीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीशन, जेसन रॉय, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, डेविड वीसा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा
RCB- विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…