देश

Noida: 90 प्राइवेट स्कूलों पर DM ने लगाया 1-1 लाख रु का जुर्माना, कोरोना काल में वसूली थी मनमानी फीस

Noida Schools: नोएडा प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फीस वापस नहीं करने पर डीएम मनीष कुमार ने 90 स्कूलों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है. डीएम मनीष कुमार ने कहा कि स्कूलों के पास 30 दिन का समय है, अगर अभिभावकों को फीस वापस नहीं की गई, तो जुर्माना 5-5 लाख रुपए कर दिया जाएगा. ये पूरा मामला कोरोना कॉल में सत्र 2021-22 में ली गई फीस से जुड़ा है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी स्कूल कोरोना काल सत्र 2021-22 में ली गई फीस का 15 प्रतिशत अभिभावकों को वापस करेंगे. लेकिन हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा पालन नहीं किया जा रहा था. कुछ स्कूलों ने जवाब में कहा है कि कोरोना काल में उन्होंने अभिभावकों को स्वयं अपनी तरफ से 20 से 30 प्रतिशत की छूट दी थी, ऐसे में उस छूट को न्यायालय के आदेश में शामिल किया जाए. इस संबंध में जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर जानकारी मांगी.

ये भी पढ़ें: अतीक के दफ्तर में मिला खून किसका? FSL की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

कई नामचीन स्कूल शामिल

अब ये मामला डीएम के एक आदेश के बाद गरमा गया है. इसमें आदेश के बाद भी जिन स्कूलों ने अभिभावकों को 15 प्रतिशत पैसा वापस नहीं किया था उसमें से 90 निजी स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है. जिन स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें जिले के कुछ नामचीन स्कूल भी शामिल हैं. जिन बड़े स्कूलों पर जुर्माना लगा है उनमें फादर एंगल, रयान पब्लिक स्कूल, जी डी गोनेका, लोटस स्कूल, शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल भी शामिल हैं. जिलाधिकारी ने आदेश में कहा कि स्कूलों को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए.

स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने खटखटाया था हाईकोर्ट का दरवाजा

कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों ने पूरी फीस वसूली थी जिसके खिलाफ अभिभावकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस मामले पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्कूलों को 15 फीसदी फीस लौटाने का आदेश दिया था. कोर्ट ने माना था कि स्कूल केवल टीचिंग फीस के अलावा अन्य कोई फीस मांगने के हकदार नहीं थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

1 minute ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

37 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

40 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago