देश

Badaun School Bus Accident : स्कूल बस और वैन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, बस चालक और 4 बच्चों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Badaun School Bus Accident : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सोमवार सुबह यहां के म्याऊं थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस ड्राइवर और 4 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है. इस हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घायलों में कई बच्चों की हालत गम्भीर बनी हुई है. सुबह बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और स्कूल वैन के बीच भीषण टक्कर होने के बाद ये घटना हुई है. हादसे के बाद से मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है.

घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे हैं. घटना को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है. हादसे में अभी बस चालक और चार छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है. इस घटना में 16 छात्र घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं तो इसी बीच घायलों में से चिकित्सक ने एक छात्रा को भी मृत घोषित कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक जवाहर नगला म्याऊं उसावां मार्ग स्थित सत्यदेव विद्या पीठ इंटर कॉलेज की बस और एसआर पब्लिक स्कूल गौतरा की वैन गांवों से बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी बीच नवीगंज के पास स्कूल बस और वैन की तेज टक्कर हो गई, जिसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

ये भी पढ़ें- Ballia Accident: सवारियों से भरी टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. तो वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने स्कूल बस चालक ओमेंद्र के साथ ही चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया है. खबर सामने आ रही है कि मृतक बच्चों में एक छात्र बस चालक का बेटा भी. जानकारी मिलते ही मृतक व घायल बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे और चारों तरफ हाहाकार मच गया. मासूम बच्चों के शवों को देखकर घर-परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

9 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

13 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

18 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

25 minutes ago