शिवराज सिंह के घर वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ हफ्ते का वक्त शेष बचा हुआ है. ऐसे में सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. प्रत्याशी दिन-रात जनता के बीच पहुंचकर वोट मांग रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के बुधनी सीट से प्रत्याशी विक्रम मस्ताल से जुड़ा एक आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया है. विक्रम मस्ताल चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम शिवराज सिंह के जैत गांव पहुंचे थे. जहां वे वोट मांगते हुए शिवराज सिंह के घर पहुंच गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी सीट हमेशा से काफी चर्चा में रही है. यहां से बीजेपी हर बार शिवराज सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारती रही है. इस बार भी शिवराज सिंह इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने इस बार इसी सीट से अभिनेता विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है. मतदान होने में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में इस सीट पर भी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे दोनों प्रत्याशियों की तरफ से लगातार प्रचार किया जा रहा है.
विक्रम मस्ताल रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत में वोट मांगने पहुंचे थे. जहां वो अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री के घर भी वोट मांगने पहुंच गए. जहां घर पर मौजूद शिवराज के छोटे भाई नरेंद्र सिंह चौहान ने उनका मेहमानों की तरह स्वागत किया. जिसको लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है.
यह भी पढ़ें- MP Elections: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, प्रभात साहू ने नगर अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह
अभी दो दिन पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी. इस दौरान सीएम के साथ उनकी पत्नी साधना चौहान और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी मौजूद रहे. पत्नी और बेटे कार्तिकेय सिंह लगातार क्षेत्र में जनता के बीच जाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. सीएम की पत्नी ने यहां तक कहा है कि बुधनी का हर व्यक्ति शिवराज सिंह चौहान है. चुनाव में यहां की जनता खुद चुनाव लड़ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम…
Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर 2026, सोमवार को ध्रुव और व्याघात योग के प्रभाव से…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज और…