लाइफस्टाइल

Diwali 2023: दिवाली पर पटाखों के धुएं से नहीं होगा इंफेक्शन, इस तरह से करें बचाव

Diwali 2023: इस साल 12 नवंबर 2023 को पूरे भारत में दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है. दिवाली रोशनी से भरा त्योहार है जिसमें लोग अपने घरों को दीए, रंगोली और लाइटिंग करके खूब सजाते हैं. लेकिन ये त्योहार दिया जलाकर और पटाखे फोड़कर सेलिब्रेट किया जाता है. इसलिए दिवाली के आस-पास के समय में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कई गुना बढ़ जाता है जिससे अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत बढ़ जाती है. अस्‍थमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें सांस नलिकाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप दिवाली के टाइम पटाखों के धुएं से होने वाले इंफेक्शन से खुद को बचा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कैसे-

इनहेलर रखना जरूरी

दीपावली के दौरान या बाद में भी अस्‍थमा पेशेंट्स को अपने साथ हमेशा इनहेलर रखना चाहिए. दिवाली के समय हवा में कई ऐसे केमिकल्‍स और डस्‍ट पार्टिकल होते हैं, जिससे अस्‍थमा का अटैक आ सकता है. ऐसे में इनहेलर के प्रयोग से जल्‍द लक्षणों पर काबू पाया जा सकता है.

घर से बाहर निकलने से बचें

दीपावली के दौरान पटाखों के धुएं से खुद को बचाने के लिए जितना हो सके घर से बाहर निकलने से बचें. धुएं में सांस लेना अस्‍थमा को ट्रिगर कर सकता है. दीवाली के दौरान यदि घर के बाहर निकलें तो मुंह में कपड़ा या मास्‍क लगा लें ताकि अधिक धुएं से बचा जा सके. खासकर शाम के वक्‍त घर से बाहर न जाएं.

सफाई का खास ख्याल रखें

दिवाली से पहले लोगों के लिए घरों की सफाई करना आम बात है, लेकिन इस सफाई से भी धूल के कण पैदा हो सकते हैं, जिस वजह से सांस लेने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं. जब ऐसे कण सांस द्वारा सांस नली में जाते हैं तो अस्‍थमा का अटैक आ सकता है. इसमें छींकने, खांसी और घबराहट जैसे लक्षण हो सकते हैं. धूल से बचने के लिए खुद को एक कमरे में बंद कर लें और सफाई हो जाने के बाद बाहर आएं.

गर्माहट देने वाली चीजों का सेवन करें

दीपावली के समय पेट को बिल्‍कुल भी खाली न रखें. खासकर अस्‍थमा के मरीजों को गर्माहट देने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए. जितनी बार भी पानी पीएं तो वो हल्‍का गुनगुना होना चाहिए. इसके अलावा सूप का सेवन लाभदायक हो सकता है. अधिक मीठा और चिकना खाने से परहेज करें. अधिक तेल वाला खाने के बाद गर्म पानी का सेवन जरूर करें.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

19 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

24 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

38 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

54 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

58 minutes ago