देश

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री पर लगा 1000 रु का जुर्माना, JDU मंत्री बोले- बिहार में कानून का राज

Patna: बागेश्वर धाम के प्रमुख बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाल में हुए पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है. उनके पटना आगमन के दौरान एक मौके पर जहां बीजेपी नेता मनोज तिवारी बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गाड़ी में बैठा खुद चालक सीट पर सवार दिखे, वहीं अब इसे लेकर मामला गर्माता दिख रहा है. सीट बेल्ट नहीं लगाने के पर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को 1000 का चालान भेजा गया है. वहीं अब इस मामले में जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है. बता दें कि मीडिया में इसकी फुटेज दिखाए जाने के बाद तमाम तरह की बातें कही जा रही थी.

बिहार में कानून का राज

श्रवण कुमार ने मनोज तिवारी और बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा कि बिहार में कानून के हिसाब से सब काम हो रहा है. निश्चित तौर पर चाहे नेता हो, चाहे बाबा हों, जनता या फिर अधिकारी, सबको नियम का पालन करना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि अगर अभी हम गाड़ी में बैठेंगे और सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे तो आप लोग (मीडिया) कहिएगा कि बिना सीट बेल्ट लगाए घूम रहे हैं.

13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 मई को पटना आए थे. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के बाद उस दिन एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त बागेश्वर बाबा और सांसद मनोज तिवारी दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था. पटना के नौबतपुर के तरेत पाली में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था.

इसे भी पढ़ें: हार पर हार ने दी मायावती को टेंशन! बसपा के खिसकते जनाधार को पाने के लिए चला ये दांव

आरसीपी सिंह को लेकर कह डाली बड़ी बात

श्रवण कुमार ने बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री के दिल्ली से पटना आने को लेकर उन्होंने कहा कि एक से दो महीने में पता चल जाएगा, तार पर चढ़े हुए थे और खजूर पर आकर गिरे हैं. अब उससे भी नीचे गिर जाएंगे तब पता चलेगा. उनकी स्थिति तो बद से बदतर होती चली जा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पूरा देश और दुनिया जानता है.

Rohit Rai

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

6 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

10 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

19 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

32 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago