देश

सरकारी नौकरी की चाह में बेटा बना हैवान, शिक्षक पिता-मां और दादी की हत्या कर घर में जलाता रहा डेडबॉडी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने सरकारी नौकरी के लिए अपने ही माता-पिता और दादी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद अपने घर में ही वह दो दिनों तक लकड़ी और सैनिटाइजर की मदद से शवों को जलाता रहा. इतना ही नहीं फिर उसने अपने पिता की गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिसके बाद पुलिस जब उसके घर पर जांच करने पहुंची तो वहां उसे जलते हुए शवों के अवशेष मिले और घर की दीवारों पर खून की छीटें मिलीं.

मामले की जांच के दौरान पुलिस को शख्स पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ शुरू की जिसके बाद उसने माता-पिता और दादी की हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

एमबीबीएस कर रहा था आरोपी शख्स

बता दें कि पूरा मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटका का है. आरोपी शख्स के पिता पेशे से एक शिक्षक थे. यहां वह अपने पत्नी सुलोचना भोई और 75 साल की बुजुर्ग मां के साथ रहते थे. शिक्षक प्रभात का बड़ा बेटा उदित भी उनके साथ रहता था. वह रायपुर में एमबीबीएस कर रहा है. जहां उसे पढ़ाई के साथ नशे की लत लग गई और वह पैसों के लिए अपने माता-पिता से झगड़ता रहता था.

यह भी पढ़ें-  ट्रैफिक जाम बनी बड़ी समस्या, ऑफिस के लिए लेट हुई महिला तो चलती स्कूटी पर ही खोला लैपटॉप, शुरू किया काम, Video Viral

पैसे को लेकर हुआ विवाद

पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि 7 मई को शिक्षक प्रभात भोई और उनके बेटे उदित के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. जिसके उसे अपने पिता इतना गुस्सा आया कि उसने अपने पिता की हत्या की साजिश रच डाली. उसके रात के करीब को 2 से 3 बजे के बीच हॉकी स्टिक से उदित ने पहले पिता के सिर पर अटैक किया, इसके बाद मां सुलोचना को मार दिया. वहीं इसी आवाज हुई तो दादी की नींद टूट गई जिसके बाद आरोपी ने तो उनके सिर पर स्टिक मारकर उनकी भी हत्या कर दी. आरोप शख्स गांव के लोगों से अक्सर पूछा करता था कि अनुकंपा नियुक्ति कैसे होती है. उसे किसी भी तरह से सरकारी नौकरी चाहिए थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

2 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

14 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

36 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago