अब्बास अंसारी अपनी पत्नी के साथ
Lucknow: जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को अपनी पत्नी से चोरी छिपे मुलाकात करना भारी पड़ा. अब्बास अंसारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अब्बास को दूसरी जेल में शिफ्त किया गया है. चित्रकूट जेल में अपनी पत्नी से मुलाकात करते हुए पकड़े जाने के बाद उन्हें वहां से कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंचीं पत्नी निकहत अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था.
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल के जेलर के कमरे में उनकी पत्नी से चोरी छिपे मुलाकात कराई जा रही थी. मुखबिर की सूचना पाकर जेल में पहुंचे डीएम और एसपी ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान उनकी पत्नी को जेलर ऑफिस के पास वाले कमरे में पाया.
सादे कपड़े में पहुंचे थे डीएम और एसपी
अधिकारियों को मिली सूचना के अनुसार अब्बास की पत्नी निकहत बानो पिछले कई दिनों से अपने ड्राइवर नियाज के साथ सुबह 11 बजे के लगभग जेल में आ रही थीं. इस दौरान वह 3-4 घंटे जेल के अंदर ही रहा करती थीं. बताया जा रहा है कि डीएम और एसपी ने सादे कपड़ों में जेल का अचानक निरीक्षण किया तो अब्बास अपनी बैरक में नहीं मिले. कारागार अधीक्षक और कर्मचारियों ने डीएम और एसपी को भ्रमित करने का काफी प्रयास किया.
पुलिस को बाहुबली विधायक की पत्नी ने दी धमकी
डीएम और एसपी के पहुंचने की सूचना पर अब्बास को जेलर के कमरे से निकालकर वापस बैरक की ओर भेज दिया गया. उन्हें जेलर ऑफिस के पास वाले कमरे में उनकी पत्नी निकहत बानो अकेले मिली. वहीं उनकी तलाशी लेने पर 2 मोबाइल और सोने जैसी धातु की दो रिंग, दो कंगन, दो चेन, 2 नोज पिन, और 21 हजार रुपए नगद मिले इसके अलावा निकहत बानो के पास विदेशी मुद्रा भी पाई गई जो कि 12 रियाल थे. इसके बाद निकहत को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस दौरान निकहत ने पुलिस को धमकी भी दी.
इसे भी पढ़ें: BBC IT Survey: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में रात भर चला इनकम टैक्स का सर्वे, आज भी जारी रहने की संभावना
जिला प्रशासन ने अब्बास का जेल बदलने का किया था अनुरोध
अब्बास को चित्रकूट जिला जेल से मंगलवार को देर रात कासगंज जिला जेल भेज दिया गया. डीएम और एसपी द्वारा जेल में छापे के बाद चित्रकूट जिला प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें स्थानीय प्रशासन द्वारा बाहुवली विधायक अब्बास की जेल बदले जाने का अनुरोध किया था.
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…