देश

Ballia: क्षत्रिय हूं, एक मुक्का नहीं बर्दाश्त कर पाओगे- शराब के नशे में पुलिसकर्मी ने काटा बवाल

यूपी के बलिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिपाही एक युवक से बदसलूकी करता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वायरल हो रहा ये वीडियो बलिया का बताया जा रहा है. वीडियो में सिपाही एक शख्स को मुक्का मारने की धमकी दे रहा है.

सिपाही द्वारा खूब गालियां दी जा रही हैं. गाली देने से मना करने पर सिपाही उस युवक को डांट रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं क्षत्रिय हूं, मुक्का नहीं सह पाऊंगा. आरोपी कांस्टेबल बलिया जिले के मनियार थाने में तैनात बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि दारोगा ने शराब पीकर हंगामा किया. वहीं इस मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Maharaja Express: देश की सबसे महंगी ट्रेन, 7 दिन का सफर, 20 लाख का टिकट, राजा-महाराजा वाले ठाठ

लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वाइरल वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जिसमें @MachineKnottin1 यूजर ने लिखा कि इसको चाइना बॉर्डर पर भेजा जाए, ये तो एक मुक्के में ही सबको ठिकाने लगा देगा. वही @igathwal यूजर ने लिखा कि यहां भी अपने क्षत्रिय होने की धौंस दे रहा है, शराब पीकर ये हाल है तो ड्यूटी पर पता नहीं क्या करता होगा. इसे नौकरी से निकाल जाए और इसे कड़ी सज़ा दी जाए. वही एक @Santosh_Rst यूजर ने लिखा कि योगी जी जनता पर बुल्डोजर चला  रहे हैं, पुलिस लठ्ठ मार रही है और ठाकुर मुक्का मार रहे हैं.

 

एक अन्य @NandKum32708685 यूजर ने लिखा कि ये कितना जातिवाद है, जरा सोचो ये पब्लिक के साथ किस तरह का व्यवहार करता होगा? एक  यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ कि इसने बिहार वाली शराब नहीं पी है , वरना अस्पताल में ही मिलता.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

30 seconds ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

8 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

9 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

9 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

22 minutes ago