देश

Chhath Puja 2023: सीट कन्फर्म, लेकिन ट्रेन में चढ़ने की गारंटी नहीं! यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों का है बुरा हाल

Chhath Puja 2023: दिवाली और अब उसके बाद छठ पूजा का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से यूपी और बिहार के लोग वापसी कर रहे हैं. घर लौटने वालों की तादाद इतनी ज्यादा है कि ट्रेनों से लेकर बस, हवाई जहाज हर जगह सीटें फुल हैं. वेटिंग में अगर आपका टिकट है तो कन्फर्म होना एकदम भूल जाइये. अगर आपका टिकट कन्फर्म हो गया और आप रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए हैं तो भी जरूरी नहीं है कि उस ट्रेन में आप चढ़ पाएंगे, जिसमें आपके नाम की सीट कन्फर्म हुई है. रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों के अंदर की जो तस्वीरें आ रही हैं, उन्हें देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. जनरल और स्लीपर डिब्बे की बात छोड़िए, एसी-3 से लेकर फर्स्ट क्लास में भी यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है.

कैपेसिटी से 10-10 गुना ज्यादा लोग सफर कर रहे

रेलवे स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं, अगर किसी तरह से आप टिकट लेकर ट्रेन के अंदर पहुंच भी गए तो सीट मिलने का कोई चांस नहीं, ट्रेन में जितनी सीटें उससे कई गुना लोग एक-एक कोच में भरकर जा रहे हैं. खिड़कियों और गेट पर लटकने के अलावा बाथरूम से लेकर इंजन तक पर बैठकर जाने के लिए लोग मजबूर हैं. फर्श पर भेड़-बकरी की तरह लेटकर सीटों के नीचे घुसकर बस किसी तरह घर पहुंचने की जद्दोजहद हो रही है. कोच की कैपेसिटी से 10-10 गुना ज्यादा लोग सफर कर रहे हैं. ये हालात तब हैं जब सरकार बड़े-बड़े दावे करती है. ऐसे में इस तरह की बदइंतजामी सरकार के सभी दावों को सिरे से खारिज कर देती है.

हर घंटे सैकड़ों लोगों की ट्रेनें छूट रही हैं

ट्रेनों में भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर किसी तरह से ट्रेन के अंदर आप जंग जीत कर घुस भी गए तो वहां पहुंचने के बाद आप हाथ-पैर और सिर हिला पाएंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है. आप अपनी सीट पर पहुंचने को तो भूल ही जाइये. वहां पर पहले से आधा दर्जन लोग किसी तरह एकदूसरे से चिपककर या फिर एकदूसरे के ऊपर लदकर बैठे होंगे. स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी हर घंटे सैकड़ों लोगों की ट्रेनें छूट रही हैं क्योंकि वो भारी भीड़ के चलते ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे हैं.

स्पेशल ट्रेनों का हो रहा संचालन

हालांकि सरकार हर बार त्योहार आने पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है. इस बार भी किया जा रहा है, लेकिन दिवाली और छठ पर अपने घरों को लौटने वालों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि ये स्पेशल ट्रेनें सिर्फ खानापूर्ति भर नजर आती हैं. यही वजह है कि लोगों को गेट पर, खड़कियों पर और बाथरूम में बैठकर जाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के 6 लोगों की मौत, जा रहे थे हरिद्वार, ट्रक के नीचे घुसी अनियंत्रित कार

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने काफी इंतजाम किए हैं, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मेन गेट पर अनारक्षित टिकट के लिए अस्थाई काउंटर बनाए गए हैं, पूछताछ के लिए अलग से काउंटर लगे हैं. ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है, जिससे समय से पहले आने वाले लोग अंदर ना जाकर बाहर ही रुककर इंतजार करें .

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago