देश

Ghaziabad: दो साल के बेटे के साथ मां का फंदे से लटका मिला शव, तहकीकात की गुत्थी में उलझी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद के करहेड़ा में अपने दो साल के बेटे के साथ एक मां का शव फंदे से लटका हुआ मिला था. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी, लेकिन घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है. तो वहीं पुलिस अब इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए कुछ बिंदुओं के साथ आगे बढ़ रही है. फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

पति और बच्चों के साथ रह रह थी जीजा के घर में

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले अजीत यादव, जो कि कैब चलाते हैं, 20 दिन पहले करहेड़ा में संदीप चौहान के मकान में किराए पर रहने वाले अपने साढू, यानी अपनी पत्नी रंजीता के जीजा सुनील यादव के साथ आए थे. तो वहीं 10 दिन पहले उनकी पत्नी रंजीता यादव (25) भी दो साल के बेटे गोलू को लेकर उनके घर पहुंची थी. तभी से दोनों पति-पत्नी बेटे के साथ सुनील यादव के घर ही रह रहे थे. जानकारी सामने आ रही है कि, शनिवार सुबह सुनील यादव फैक्ट्री में काम पर चले गए थे और दोपहर ढाई बजे के करीब अजीत यादव व रंजीता ने एक साथ बैठकर खाना खाया. बताया जा रहा है, तब तक कोई ऐसी बात नहीं हुई थी, जिस पर जरा भी आत्महत्या का संदेह हो. तो वहीं खाना खाने के बाद अजीत कैब लेकर सवारी तलाशने के लिए चले गए.

ये भी पढ़ें- Varanasi: श्रावण मास का पहला सोमवार कल, विशेष श्रृंगार के लिए देने होंगे 20 हजार रु, काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर इन चीजों को ले जाने पर रोक

पति लौटा तो सब कुछ लुट चुका था

जानकारी सामने आ रही है कि जब शनिवार शाम पांच बजे के करीब सुनील वापस घर लौटे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली. इस पर पहले तो उसने अपनी पत्नी रंजीता को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इस पर उन्होंने रंजीता को फोन भी किया. फिर भी कोई रिप्लाई नहीं मिला और न ही कोई आहट मिली. इस पर उन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का दिया और दरवाजा खुल गया. जैसे ही अजीत अंदर गया, उसके पैरों से नीचे जमीन खिसक गई. वह सन्न रह गया क्योंकि उसके सामने फंदे से उसका बेटा और पत्नी लटके हुए थे. उसने पुलिस को जानकारी दी. कमरे में पंखे व चुन्नी के सहारे रंजीता व गोलू के शव लटके देखकर वह रोने लगा. तो वहीं पुलिस कयास लगा रही है कि पहले रंजीता ने गोलू को चुन्नी से लटकाया फिर खुद भी चेहरे पर चुन्नी रखकर फांसी लगा ली. इसकी जानकारी मिलने पर सुनील यादव व आस-पास के लोग व अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए. सूचना मिलने पर पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. तो वहीं परिजन नहीं चाहते थे कि पोस्टमॉर्टम कराया जाए, लेकिन पुलिस ने कहा कि यह जरूरी है. इस पर परिजन मान गए तो वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए.

इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस को अभी तक पूछताछ में कुछ भी हाथ नहीं लगा है, जिससे हत्या या फिर आत्महत्या का शक हो सके. पुलिस उसके पति अजीत यादव व जीजा सुनील से पूछताछ कर चुकी है. पुलिस का कहना है कि रंजीता ने दोपहर पति के साथ बैठ कर खाना खाया तब तक सब कुछ सामान्य था. अगर वह मानसिक रूप या अन्य किसी कारण से परेशान होती तो कुछ तो बात सामने आती. पुलिस ने ये भी बताया कि, 10 दिन पहले ही वह अपनी मर्जी से ट्रेन में बैठकर जौनपुर से साहिबाबाद पहुंची थी. अगर पहले का कोई विवाद होता तो वह क्यों आती? हालांकि पुलिस इन सभी बिंदुओं पर मामले की जांच में आगे बढ़ रही है. तो वहीं एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने कहा कि, महिला के पति व करीबियों से घटना के बारे में एक-एक बिंदुओं पर पूछताछ की गई है, लेकिन कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है. प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago