बेंगलुरु के फेमस रामेश्वरम कैफे में धमाका
Rameshwaram Cafe explosion Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में फेमस रामेश्वरम कैफे में आज दोपहर अचानक विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में कई लोग घायल हो गए. विस्फोट का पता चलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम वहां पहुंचीं. कैफे को पूरी तरह खाली कराया गया.
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर इलाके में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे कैफे की रसोई में हुआ. जिससे कैफे की प्रॉपर्टी को काफी नुकसान हुआ. इस विस्फोट में घायल होने वालों में 3 कैफे कर्मचारी और कुछ ग्राहक बताए जा रहे हैं. उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटनास्थल पर जांच दल अपनी कार्रवाई में जुट गया है.
विस्फोट के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड की एक टीम द रामेश्वरम कैफे पहुंची. टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि विस्फोट कैसे हुआ. एक अधिकारी ने कहा कि बेंगलुरु में जहां आज विस्फोट हुआ, उस इलाके को नियंत्रण में लेकर पड़ताल की जा रही है. यहां वीडियो में डॉग स्क्वाड को देखा जा सकता है.
इस विस्फोट को भाजपा सांसद पीसी मोहन ने रहस्यमयी करार दिया. बेंगलुरु सेंट्रल से भाजपा सांसद पीसी मोहन ने कहा कि बेंगलुरु में फेमस रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट होना हैरत में डालता है. आखिर ऐसा कैसे हुआ…इसकी जांच होनी चाहिए. एक पुलिसकर्मी के मुताबिक, यह ब्लास्ट कैफे की रसोई में कुछ फटने से हुआ.
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…