शुक्र नक्षत्र परिवर्तन.
Shukra Nakshatra Parivartan Effect Prediction: ज्योतषीय गणना के अनुसार, 2 मार्च को धन के कारक शुक्र देव राशि बदलने वाले हैं. इस दिन शुक्र ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. धनिष्ठा नक्षत्र तीसरे चरण में शुक्र का प्रभाव सबसे अधिक होता है. इस नक्षत्र में पैदा लेने वालों की बुद्धि बेहद तेज होती है. साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. ऐसे में शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए शुभ है. आइए जानते हैं कि शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है.
धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. नौकरी-व्यापार में आर्थिक उन्नति का रास्ता साफ होगा. जो लोग खुद का कारोबार करते हैं, उन्हे आमदनी के कई स्रोत नजर आएंगे. शुक्र देव की कृपा से भाग्य बदलेगा. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. इसके अलावा इस दौरान कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी.
वृषभ राशि लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी है. बिजनेस से जुड़े कार्यो को लेकर विदेश यात्रा का योग बनेगा. जो आर्थिक दृष्टिकोण से फायदेमंद रहेगा. नौकरी और व्यापार में किए गए मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा ऑफर मिलेगा. सुख के साधन बढेंगे.
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में भौतिक सुख के कई संसाधन प्राप्त होंगे. साथ ही इस दौरान वाहन सुख का भी सौभाग्य मिलेगा. नई पॉपर्टी या मकान खरीदने की योजना बनेगी. व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा. कोई डील पक्की हो सकती है. कुल मिलाकर शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए भाग्योदय कराने वाला साबित होगा.
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों को अचानक धन प्राप्त होगा. नौकरी-व्यापार में भी जबरदस्त लाभ का योग बनेगा. करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा. शादीशुदा जिंगदी में पार्टनर का साथ मिलेगा. साथ ही सुख का अवसर प्राप्त होगा. अविवाहित लोगों की शादी पक्की हो सकती है.
यह भी पढ़ें: धन के कारक शुक्र देव जल्द करेंगे राशि परिवर्तन, अमीरों में शुमार होंगी ये राशियां!
यह भी पढ़ें: विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा इस दिन, गलती से भी ना करें ये काम; माने गए हैं बेहद अशुभ
-भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…