फाइल फोटो-सोशल मीडिया
Anwarul Azim Anar: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में लाश मिली है. वह भारत में इलाज के लिए आए थे. पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. वह 11 मई को भारत पहुंचे थे और इसी के बाद से ही लापता थे. पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.
बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस ने अनवारुल की मौत की जानकारी दी है. वह तीन बार के सांसद थे.
पुलिस ने बताया कि उनका फोन 14 मई से बंद था. वह किसी से मिलने के लिए गए थे और एक फ्लैट में मृत पाए गए हैं. अजीम 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे. तभी से उनके परिवार से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था.
बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने ढाका में अपने आवास पर कहा, “कोलकाता में सांसद अनवारुल अज़ीम अनार की हत्या कर दी गई है और बांग्लादेश में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.” न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस सम्बंध में पहले जानकारी दी थी कि बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम, जो 11 मई को इलाज के लिए भारत आए थे, वो लापता हो गए हैं. पुलिस ने संजीव गार्डन उनके अंतिम ज्ञात स्थान की तलाशी ली है. पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है.
ये भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को लेकर दिया बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये दावा
मीडिया सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कोलकाता के बर्नानगर पुलिस स्टेशन की जनरल डायरी में 18 मई को बांग्लादेश के सांसद के लापता होने की सूचना लिखी गई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो अनवारुल 12 मई को शाम लगभग सात बजे अपने एक फैमिली फ्रेंड गोपाल बिस्वास से मिलने के लिए कोलकाता में उनके घर गए थे. फिर दूसरे दिन दोपहर 1.41 बजे उन्होंने डॉक्टर से मिलने की बात कही थी और इसी के बाद वह वहां से निकल गए थे और शाम को लौटने की बात कही थी. उन्होंने गोपाल को वॉट्सऐप मैसेज कर बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं और वहां पहुंचने के बाद पर फोन करेंगे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिधान पार्क में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सामने से उन्होंने टैक्सी ली थी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 14 मई को बिस्वास को एक और मैसेज अनवारुल की ओर से मिला था जिसमें दिल्ली पहुंचने की बात कही गई थी. उन्होंने ये भी कहा था कि वह यहां कुछ वीआईपी लोगों के साथ हैं, इस वजह से उन्हें कॉल करने की जरूरत नहीं है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने यही मैसेज अपने पीए राउफ को भी भेजा लेकिन 17 मई को उनकी बेटी ने गोपाल बिस्वास को फोन किया और कहा कि वह अपने पिता से किसी तरह से सम्पर्क नहीं कर पा रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…