अरविंद केजरीवाल.
Arvind Kejriwal: देश में लोकसभा चुनाव-2024 की बयार बह रही है. पांच चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब शेष दो चरणों के लिए मतदान रह गया है. और पार्टी नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है. दिल्ली मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल जबसे जेल से बाहर आए हैं, लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं. वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर लगातार एक ही बयान दे रहे हैं कि अगर केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार आती है तो यूपी का सीएम बदल दिया जाएगा. इसी क्रम में उन्होंने अपने ताजा बयान में सीएम योगी को लेकर कहा है कि उनके असली दुश्मन तो भाजपा में ही हैं.
अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “कल योगी जी भी दिल्ली आए थे और उन्होंने भी काफी कुछ बोला है. मैं उनसे विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आपके असली दुश्मन तो आपकी पार्टी में हैं.” बता दें कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे थे और तब भी उन्होंने सीएम योगी को लेकर दावा किया था कि अगर केंद्र में भाजपा फिर से सरकार बनाती है तो दो-तीन महीनों के भीतर योगी को यूपी में सीएम पद से हटा दिया जाएगा. इसके अलावा केजरीवाल ने ये भी कहा था कि उनकी इस बात का खंडन भाजपा के किसी नेता ने नहीं किया है. हालांकि अरविंद केजरीवाल के इस बयान को लेकर योगी आदित्यनाथ जवाब दे चुके हैं.
ये भी पढ़ें-बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की कोलकाता में हत्या, तीन लोग गिरफ्तार, इलाज के लिए आए थे भारत
अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह की चुनावी सभा को लेकर दावा किया कि कल अमित शाह की दिल्ली में सभा थी और 500 से भी कम लोग वहां थे. इसके बाद उन पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कहते हैं कि आम आदमी पार्टी के सपोर्टर पाकिस्तानी हैं. तो क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं, उन्होंने हमें 62 सीटें दी हैं. पंजाब के लोगों ने 92 सीटें देकर हमारी सरकार बनाई है. क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं. गुजरात के लोगों ने हमें 14 फीसदी वोट दिया है तो क्या वो भी पाकिस्तानी हैं. अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आपको प्रधानमंत्री जी ने वारिस चुना है लेकिन पीएम बने नहीं हैं फिर इतना अहंकार क्यों?
अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि 4 जून को मोदी सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है. केजरीवाल ने आगे दावा किया कि कई लोगों ने सर्वे किए हैं जिसकी रिपोर्ट में सामने आया है कि इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से अधिक सीटें हासिल हो रही हैं. देश में अब साफ सुथरी और स्थायी सरकार बनेगी. बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण यानी 25 मई को वोटिंग है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…