Bharat Express DD Free Dish

Bangladesh Protest

बांग्लादेश की राजनीति और छात्र आंदोलनों को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है. साल 2024 के चर्चित छात्र विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाले छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का बीते गुरुवार यानी 18 दिसंबर 2025 को निधन हो गया. सिंगापुर के विदेश मंत्रालय की ओर मिली जानकारी के अनुसार, उसकी मौत किसी हमले में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई, जिसमें उसे गोली मारी गई थी. इस खबर के आने के बाद से ही बांग्लादेश में शोक और तनाव का माहौल बन गया है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश भर में कई कारखानों के मजदूर पिछले तीन दिनों से ढाका के श्रम भवन में अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना दे रहे थे.

प्रदर्शनकारियों ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना पर हाल में की गई टिप्पणियों को लेकर बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग की है.

भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान को लेकर सोमवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी कंगना रनौत के बयान से ‘असहमति व्यक्त करती है’.

भाजपा सांसद कंगना रनौत की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव बस कुछ ही हफ्ते दूर हैं. उनकी टिप्पणी पार्टी के खिलाफ किसानों के आक्रोश को और बढ़ा सकती है.

हिंदुओं की मांग है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक मंत्रालय की स्थापना हो, अल्पसंख्यक संरक्षण आयोग का गठन हो, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों को रोकने के लिए सख्त कानून बने और संसद के 10 प्रतिशत सीटों का आवंटन अल्पसंख्यकों के लिए हो.

बीते 5 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़कर भारत आने के बाद बांग्लादेश में 8 अगस्त की रात अंतरिम सरकार ने शपथ ली थी. अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है.

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्ता पलटने के साथ ही वहां जमात-ए-इस्लामी और भारत विरोधी ताकतें हिंदुओं और प्राचीन हिंदू मंदिरों पर हमला करने लगी हैं.

Video: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच उपद्रवियों ने खुलना डिवीजन के मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में आग लगा दी है. दंगाइयों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने की भी सूचना है.

बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सीकरी ने कहा कि बांग्लादेश के हालात इस समय काफी गंभीर हैं. हमें उम्मीद नहीं थी कि वहां स्थिति इतनी जल्दी बिगड़ जाएगी.