खून से पत्र लिखते प्रदर्शनकारी
Banke Bihari Temple Corridor: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के प्रस्तावित विकास के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से लिखे पत्र भेजे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, प्रस्तावित विकास अनावश्यक है और यह उनके पुश्तैनी घरों को नष्ट कर देगा और उनकी आजीविका को प्रभावित करेगा.
बनारस में काशी कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक और अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के बाद अब सरकार मथुरा में वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर (Banke Bihari Temple Corridor) बनाने की तैयारी कर रही है. जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए 300 से अधिक दुकानों और घरों को तोड़ा जाना है. कॉरिडोर निर्माण होने से क्षेत्र का विरासत मूल्य खत्म हो जाएगा.
बांके बिहारी बाजार संघ के अध्यक्ष अमित गौतम ने मंगलवार को कहा कि “गलियारे के प्रस्तावित विकास (Banke Bihari Temple Corridor) के विरोध में सोमवार को मंदिर के आसपास के क्षेत्र में संचालित 300 से अधिक दुकानें बंद रहीं. हमने अपने खून से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि विकास की त्रुटिपूर्ण योजना के नाम पर क्षेत्र को बर्बाद नहीं होने दिया जाए.” अमित गौतम ने कहा कि, “अगर सरकार योजना वापस नहीं लेती है तो विरोध तेज होगा.”
बता दें कि, हाल ही में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा था कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास सरकार द्वारा प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के बाद यहां धार्मिक पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और कारोबार में भी तेजी आएगी.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…