दुनिया

भारत से तीन युद्ध लड़े, हर बार मिली कंगाली और गरीबी- बोले शाहबाज शरीफ, पीएम मोदी से की अपील- चलिए बैठकर बात करें

Pakistan: पाकिस्तान पर इस समय आर्थिक संकट गहराया हुआ है. वहां के लोगों के पास खाने को आटा नहीं मिल पा रहा है. आटे की कीमत इतनी महंगी हो चुकी है कि हर किसी के पास खरीदने के पैसे नहीं है. इसके साथ ही आटे की इतनी किल्लत है कि सोशल मीडिया पर लोगों का आटे के कट्टे के साथ वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी संकट के चलते पाकिस्तान के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) ने कहा कि ”पाकिस्तान अपना सबक सीख चुका है और अब वह शांति से रहना चाहता है”.

अल अरबिया को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि,” हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हर समस्या को लेकर बातचीत करने को तैयार हैं. शाहबाज शरीफ ने कहा कि भारतीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि हमें बातचीत की मेज पर बैठकर हर मुद्दे को हल करने की कोशिश करनी चाहिए”.

‘हम पड़ोसी हैं. यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें’

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने की बात कही है. उन्होंने कहा, ”हम पड़ोसी हैं. यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें. प्रगति करे या फिर एक दूसरे से लड़ाई करें और समय-संसाधनों को बर्बाद करें.” उन्होंने आगे कहा, ”हम भारत के साथ तीन युद्ध लड़ चुके हैं और यह हर बार और कंगाली, गरीबी और लोगों के लिए बेरोजगारी लाया है. हम अपना सबक सीख चुके हैं और हम शांति से रहना चाहते हैं.”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शाहबाज शरीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी को संदेश देते हुए कहा कि,”” चलिए बैठते हैं और बात करते हैं. पाकिस्तान नहीं चाहता कि हम हमारे संसाधनों को बम और बारूद बनाने में खर्च करें.” उन्होंने आगे कहा कि हम हमारी प्रॉब्लम सॉल्व करने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-      Bihar Politics: बिहार में हो सकता है महाराष्ट्र जैसा खेल, कभी बदल सकती है सरकार, बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

‘युद्ध किसी के लिए भी ठीक नहीं’

शाहबाज शरीफ ने कहा कि,” मैंने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से कहा है कि आप भारत और पाकिस्तान के बीच अहम रोल अदा कर सकते हैं.” उन्होंने युद्ध को लेकर कहा कि युद्ध को किसी के लिए भी ठीक नहीं होने की बात कही. हम परमाणु शक्तियां हैं, हथियारों से लैस हैं और अगर भगवान न करे कि युद्ध छिड़ जाए तो जो हुआ उसे बताने के लिए कौन जीवित रहेगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

2 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

3 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

10 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

20 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

20 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

27 minutes ago