Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Cash For Query Case: “मैंने महुआ मोइत्रा की लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल किया”, आरोपों पर बोले दर्शन हीरानंदानी

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप लगे हैं. ये आरोप बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए हैं. जिसकी जांच एथिक्स कमेटी कर रही है.

हीरानंदानी ने हलफनामे पर दिया बयान

हीरानंदानी ने हलफनामे पर दिया बयान

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप लगे हैं. ये आरोप बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए हैं. जिसकी जांच एथिक्स कमेटी कर रही है. वहीं महुआ मोइत्रा को पैसे देने वाले दर्शन हीरानंदानी ने अब अपने हलफनामे पर चुप्पी तोड़ी है. हीरानंदानी ने कहा कि उन्होंने महुआ मोइत्रा के खिलाफ किसी दबाव के चलते दायर नहीं किया है.

“यह सच है कि मैंने महुआ मोइत्रा की लॉगिन आईडी इस्तेमाल की”

दर्शन हीरानंदानी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दिए गए हलफनामे पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कहा कि ” यह सच है कि मैंने महुआ मोइत्रा की संसदीय लॉगिन आईडी और पासवर्ड को इस्तेमाल किया है. आरोपों की प्रवृत्ति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि अगर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो महुआ मोइत्रा को संसद से निलंबित कर दिया जाएगा.

मामले की सच्चाई बताना चाहता हूं- हीरानंदानी

महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों पर हीरानंदानी ने आगे कहा कि उनसे एक गलती हुई है, जिसके चलते उनकी कंपनी की छवि को ठेस पहुंची है. इसलिए इस मुद्दे पर सामने आकर बोलना बहुत जरूरी था. उन्होंने ये भी कहा कि उनके ऊपर किसी ने भी कोई दबाव नहीं बनाया है. आरोप की सारी सच्चाई बताना चाहता हूं.

यह भी पढ़ें- “अखिलेश यादव पहले खुद चुनाव जीत जाएं, तब PM बनने का सपना देखें”, कैलाश विजयवर्गीय का करारा हमला

महुआ पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप

बता दें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर है कि उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडानी समूह के बारे में संसद में सवाल पूछे हैं. इसके बदले में हीरानंदानी ने उन्हें महंगे गिफ्ट, विदेश की ट्रिप और अन्य खर्चों को उठाया है. महुआ पर ये आरोप बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि जब महुआ भारत में थीं, तब उनकी संसद की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल दुबई में किया गया था. अब इस मामले की जांच लोकसभा की एथिक्स कमेटी कर रही है. अगर महुआ पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उनके ऊपर संसद के विशेषाधिकार हनन और निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital