देश

सीने से लिपटा ‘कलेजे का टुकड़ा’, मरकर भी जिंदा रही ममता; सरकार, संचालक या यात्री…बरगी में मौत के तांडव का जिम्मेदार कौन?

मध्य प्रदेश के जबलपुर का शांत दिखने वाला बरगी डैम गुरुवार शाम एक ऐसी जल-समाधि में बदल गया, जिसने पर्यटन के सुनहरे पन्नों को खून और आंसुओं से भिगो दिया. नदी के किनारे से महज़ 300 मीटर की दूरी पर मौत का वो तांडव हुआ, जिसे देखकर (Bargi Dam Accident) बरसों बाद भी रूह कांप जाएगी.

दरअसल पर्यटन विभाग का 20 साल पुराना क्रूज 60 सैलानियों के सपनों को लेकर निकला था, लेकिन अचानक आई एक तेज आंधी और प्रशासन की लापरवाही ने उसे 20 फीट गहरे पानी में दफन कर दिया. हादसे में अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं, 24 जिंदगियां बचाई गई हैं और 9 लोग अब भी उस अथाह पानी के अंधेरे में कहीं खोए हुए हैं.

मासूम को छाती से लगाए सिमट गई माँ

इस पूरे हादसे (Bargi Dam Accident) की सबसे दर्दनाक तस्वीर मरिना मैसी और उनके 4 साल के बेटे त्रिशान की है. जब शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम ने पानी के अंदर खिड़की में फंसे शवों को निकाला, तो गोताखोरों की आंखें भी नम हो गईं. मरिना ने डूबते वक्त अपने बच्चे को अपनी ही लाइफ जैकेट के भीतर समेट लिया था. उसने त्रिशान को अपने सीने से इतनी मजबूती से चिपकाया था कि मौत का क्रूर झोंका भी माँ-बेटे की उस आखिरी आलिंगन को तोड़ नहीं पाया.

दोनों के शव एक-दूसरे की बाहों में जकड़े हुए मिले. दिल्ली से घूमने आए इस परिवार में पिता प्रदीप और बेटी सिया तो बच गए, लेकिन उनके कलेजे का टुकड़ा और जीवनसंगिनी लहरों की भेंट चढ़ गए. यह मंजर चीख-चीख कर कह रहा था कि मौत के सामने सिर्फ माँ की ममता ही थी, जो अंत तक हार नहीं मान रही थी.

मंत्री के ‘अजीब’ बयान ने छिड़का जले पर नमक

हादसे (Bargi Dam Accident) के बाद जब प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी जबलपुर पहुंचे, तो उनका बयान संवेदनशीलता पर नमक छिड़कने जैसा था. जब उनसे सुरक्षा और डीजल बोट पर सवाल हुआ, तो उन्होंने कह दिया— “नर्मदा में पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक है, मुझे इसकी जानकारी ही नहीं है.

यह बयान हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि जिस विभाग के वे मंत्री हैं, उसी का 20 साल पुराना क्रूज वहां सरेआम चल रहा था. क्या मंत्री को वाकई नहीं पता था कि उनके विभाग का क्रूज वहां डीजल से चल रहा है या यह जवाबदेही से बचने का एक बहाना था? इस बयान ने साफ कर दिया कि सिस्टम कितना लापरवाह और जानकारी से कटा हुआ है.

यह भी पढ़ें: तूफान से पहले की शांति! दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, क्या है IMD की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

लाइफ जैकेट के बाबजूद काल के मुह में समा गए

हादसे का एक और डरावना सच यह है कि जिन लोगों के शव मिले, उन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. आमतौर पर लाइफ जैकेट इंसान को पानी के ऊपर रखती है, लेकिन यहाँ कहानी उलट गई. मंत्री के ही अनुसार, संभवतः क्रूज के निचले चैम्बर में पानी इतनी तेजी से भरा कि लोग लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद छत और खिड़कियों के बीच फंस गए.

बता दें कि जैकेट उन्हें ऊपर की ओर धकेल रही थी, लेकिन क्रूज उल्टा होने के कारण वे पानी से बाहर निकलने के बजाय छत से चिपक गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई. सुरक्षा उपकरण तो थे, लेकिन क्रूज की कंडोम हालत और डिजाइन उनके लिए ‘डेथ ट्रैप’ बन गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

2 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

19 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

34 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

43 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

49 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

52 minutes ago