फैक्ट चेक

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की दुनिया में मची खलबली: क्या वाकई आ गया ‘नेशनल क्रिएटर इकोनॉमी बिल’?

आज के दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हर हाथ में एक कैमरा और हर घर में एक ‘इंफ्लुएंसर’ पैदा कर दिया है. सुबह की रील से लेकर रात के व्लॉग तक, यूट्यूबर्स और डिजिटल क्रिएटर्स हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन सोचिए, अगर आपसे कोई कहे कि अब आपकी इस ‘क्रिएटर लाइफ’ को एक वर्किंग प्रोफेशन का दर्जा मिल गया है और आपके लिए एक खास बजट भी तैयार है, तो जाहिर है आप खुशी से झूम उठेंगे. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही खबर आग की तरह फैल रही है कि राज्यसभा ने ‘नेशनल क्रिएटर इकोनॉमी बिल 2026’ पास कर दिया है.

लेकिन क्या यह खबर वाकई आपके करियर को नई उड़ान देने वाली है या इसकी सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते हैं हकीकत.

वायरल पोस्ट्स ने उड़ाई क्रिएटर्स की नींद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई ऐसी पोस्ट शेयर की जा रही हैं, जिनमें दावा किया गया है कि इस बिल के जरिए यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स को आधिकारिक तौर पर ‘प्रोफेशनल’ मान लिया गया है.

वायरल दावों में कहा गया कि अब एक ‘क्रिएटर वेलफेयर फंड’ बनेगा, क्रिएटर्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और यहाँ तक कि AI कंटेंट और पेड प्रमोशन के लिए कड़े नियम लागू होंगे.

फैक्ट चेक में सच आया सामने?

जब इस सनसनीखेज दावे की पड़ताल की गई, तो तस्वीर बिल्कुल उलट निकली. आधिकारिक स्रोतों और डिजिटल संसद (Digital Sansad) पोर्टल की जांच करने पर पता चला कि ‘नेशनल क्रिएटर इकोनॉमी बिल 2026’ नाम का कोई भी विधेयक न तो संसद में पेश किया गया है और न ही पारित हुआ है. राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऐसे किसी बिल का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है.

भ्रम फैलने की असली वजह

साल 2026 के संसदीय सत्र के दौरान ‘जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2026’ और ‘डिजिटल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स बिल 2026’ जैसे कुछ वास्तविक विधेयक जरूर चर्चा में रहे. शरारती तत्वों ने इन्हीं असली नामों के साथ इस फर्जी बिल का नाम जोड़ दिया ताकि ये दावा लोगों को विश्वसनीय लगे.

जागरूक रहें, सुरक्षित रहें

इसलिए ऐसे किसी भी दावो पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें, विशेषकर डिजिटल क्रिएटर्स पर, जिनका काम ही सूचनाएं फैलाना है, उनके द्वारा बताई गई किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसके आधिकारिक स्रोत की पुष्टि जरूर करें. किसी भी खबर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें; सतर्क रहें और केवल प्रमाणित जानकारी को ही सच मानें.

ये भी पढ़ें: ब्रिक्स से भारत ‘आउट’ और पाकिस्तान ‘इन’? विदेश मंत्रालय ने खोली अफवाहों की पोल, बताया क्या है सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

3 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

23 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

34 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago