देश

Bathinda Army Accident: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर एक सैनिक की गोली लगने से मौत, सेना ने कहा- बुधवार सुबह हुई गोलीबारी से इसका कोई संबंध नहीं’

Bathinda Army Accident: पंजाब में बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना के 12 घंटे बाद एक अन्य सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई. सेना के अनुसार, बुधवार की दोपहर को हुई जवान की मौत का सैन्य अड्डे पर सुबह हुई गोलीबारी से कोई संबंध नहीं है.

एक बयान में सेना ने बताया, ‘‘ बठिंडा सैन्य अड्डे में 12 अप्रैल को शाम करीब साढ़े चार बजे गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई. सिपाही बतौर संतरी अपनी ड्यूटी पर तैनात था, उसके पास अपना सर्विस हथियार भी था. बयान के अनुसार, ‘‘सिपाही के पास से उसकी ही रायफल की गोली का खोखा व कारतूस का डिब्बा बरामद हुआ है.’’

सेना के अनुसार, उसके सिर में गोली लगी थी. सैनिक को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. वह 11 अप्रैल को ही छुट्टी से लौटा था. सेना ने कहा, ‘‘ यह कथित तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है.’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का मामला भी हो सकता है. मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. सेना ने कहा, ‘‘ बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई गोलीबारी से इसका कोई संबंध नहीं है.’’

ये भी पढ़ें: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी: सादे कपड़ों में थे दो नकाबपोश हमलावर, सोते हुए जवानों पर बरसाईं गोलियां, INSAS राइफल बरामद

गौरतलब है कि पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी से अफरातफरी मच गई. इस गोलीबारी में चार सैनिकों की मौत हो गई. पंजाब पुलिस ने इसे आपस में हुई गोलीबारी की घटना बताया है. पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने बताया कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया. यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है. इस बीच, सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS राइफल बरामद की है. सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले ही इंसास रायफल गायब हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago