देश

जयराम रमेश ने मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की टाइमिंग पर उठाए सवाल, बोले- पीएम मोदी ने तय किया था समय

Jairam Ramesh on Milind Deora Resignation Timing: पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद मुंबई से लेकर मणिपुर तक नेताओं केे बयानों से सियासी फिजा में अचानक गर्मी बढ़ गई है. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और महासचिव जयराम रमेश ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी मिलिंद से बात हुई थी. लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा पर सवाल उठाए हैं.

जयराम रमेश ने बताया कि मिलिंद के पार्टी छोड़ने का समय पीएम मोदी ने तय किया था. वे पार्टी छोड़ने का मन पहले ही बना चुके थे. जयराम रमेश ने पीटीआई को बताया कि वे दक्षिण मुंबई की सीट को लेकर राहुल गांधी से बात करना चाहते थे. इस सीट से शिवसेना उद्धव गुट के अरविंद सांवत दावेदार हैं. जो कि पिछले 2 बार से जीतते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन बोले- ‘भगवान राम हमारी साझी विरासत’

जयराम रमेश ने साझा किया बयान

जयराम रमेश ने बताया कि उन्होंन मुझे शुक्रवार सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मैसेज किया और मैंने 2 बजकर 47 मिनट पर उनको जवाब दिया. मैंने उनसे कहा कि क्या आप पार्टी छोड़ना चाहते हैं. उसके बाद उन्होंने मुझे 2ः48 मिनट पर मैसेज कर कहा आपसे बात करना संभव नहीं हैं क्या? इस पर मैंने उनको काॅल करने का आश्वासन दिया और मैंने उनको 3 बजकर 40 मिनट पर फोन किया.

पहले ही बना चुके थे पार्टी छोड़ने का मन

जयराम रमेश ने कहा कि वे पार्टी छोड़कर जाने का मन पहले ही बना चुके थे. वे चाहते थे कि मैं राहुल गांधी से उनके लिए दक्षिण मुबंई की सीट को लेकर बात करूं. जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मिलिंद की इस्तीफे की टाइमिंग उन्होंने ही तय की है.

यह भी पढ़ेंः मिलिंद के इस्तीफे ने दिलाई गुलाब नबी की याद, जानें राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से पहले दिग्गजों ने क्यों छोड़ी कांग्रेस?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago