देश

लोकसभा चुनाव से पहले आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर CM ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, वेतन में हुई इतनी बढ़ोतरी

Kolkata: पश्चिम बंगाल में सरकार ने  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी करेगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट की गई एक वीडियो में कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन 750 रुपये प्रतिमाह बढ़ाया जाएगा.
अभी मिलता है इतना वेतन
पश्चिम बंगाल में आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी प्रतिमाह 8,250 रुपये वेतन मिलता है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वेतन में 750 रुपये की मासिक बढ़ोतरी के बाद यह राशि 9,000 रुपये हो जाएगी. वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं के वेतन में भी 500 रुपये की मासिक बढ़ोतरी की जाएगी.
फिलहाल पश्चिम बंगाल में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को प्रतिमाह 6,000 रुपये वेतन मिलता है, लेकिन अब वेतन में 500 रुपये की मासिक बढ़ोतरी होने पर यह राशि प्रतिमाह 6,500 रुपये हो जाएगी.
एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतन में बढ़ोतरी के बारे में बताया कि यह एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा. वहीं इससे पहले ममता बनर्जी ने मंगलवार रात अपनी एक फेसबुक पर पोस्ट में कहा था कि उनके पास बुधवार सुबह 10 बजे साझा करने के लिए कुछ खास है. माना जा रहा था कि सीएम कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं.
पीएम का आज से पश्चिम बंगाल दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. इसी बीच ममता ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान कोलकाता को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है. पीएम ने आज कोलकाता में पानी के भीतर देश के पहले मेट्रो खंड सहित देशभर में कई मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. वहीं पीएम ने देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो टनल का  उद्घाटन भी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवि सुभाष मेट्रो, माझेरहाट मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो, मेरठ-आरआरटीएस सेक्शन, पुणे मेट्रो, एस्प्लेनेड मेट्रो-कोलकाता से मेट्रो रेलवे सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.
Rohit Rai

Recent Posts

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 minute ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

2 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

18 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

18 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

24 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

34 minutes ago