देश

संदेशखाली की पीड़िताओं से मिले पीएम मोदी, बारासात में बोले- ‘बहनें TMC का जंगलराज ध्वस्त करेंगी’

PM Modi Barasat Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी आज बंगाल के दौरे पर हैं. दौरे की शुरुआत उन्होंने आज सुबह कोलकात्ता में अंडर वाटर मेट्रो के उद्घाटन से की. इसके बाद पीएम नाॅर्थ 24 परगना जिले के बारासात पहुंचे. यहां उन्होंने एक महिला रैली को संबोधित किया. रैली में संदेशखाली में यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिलाएं भी पहुंची. इस मुद्दे पर बंगाल में सियासत गरमाई हुई है.

बरासात में रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलओं से मिले. भाजपा राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने फोन पर मीडिया को बताया कि महिलाओं ने PM से उन पर हुए अत्याचारों के बारे में बताया. निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके साथियों द्वारा महिलाओं पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हंगामा मचा हुआ है.

इससे पहले पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि घोर परिवारवादियों को यहां आकर देखना चाहिए मेरे देश की बहनें बड़ी संख्या में यहां पहुंची हैं. बंगाल की हर माता-बहनें मेरा परिवार हैं. एनडीए की वापसी को देखकर इंडिया अलायंस के सारे नेता बौखला गए हैं. वे पूरी ताकत से मुझे गाली देने में जुटे हैं. ये कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार नहीं है. इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं.

पीएम ने कहा कि यहां आने से पहले, मैं कोलकाता में एक कार्यक्रम में था जहां मैंने भारत सरकार की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. आज, कोलकाता मेट्रो, पुणे मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो से जुड़े नए मार्ग और नमो भारत ट्रेनों का एक साथ विस्तार किया गया है. 2014 से पहले, कोलकाता मेट्रो का केवल 28 किलोमीटर रूट बनाया गया था और पिछले 10 वर्षों में, कोलकाता मेट्रो का 31 किलोमीटर रूट जोड़ा गया है. देश के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना हमारी प्राथमिकता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह विशाल कार्यक्रम इस बात का सबूत है कि बीजेपी किस तरह ‘नारी शक्ति’ को ‘विक्सित भारत’ की ताकत बना रही है. 9 जनवरी को बीजेपी ने ‘देश भर में ‘शक्ति वंदन’ अभियान की शुरुआत की. इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद किया गया और आज पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

पीएम ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार कभी भी महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती. वहीं, भाजपा सरकार ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा देने का फैसला किया है. महिलाओं की शिकायतों के आसान पंजीकरण के लिए हमने ‘महिला हेल्पलाइन’ की व्यवस्था की है, लेकिन टीएमसी सरकार इसे पश्चिम बंगाल में संचालित नहीं होने दे रही है. यह टीएमसी सरकार कभी भी महिलाओं के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकती.

पीएम ने अपने भाषण के दौरान संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में, इस भूमि की महिलाओं पर अत्याचार हुआ है. संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ वह किसी को भी शर्मसार कर देगा लेकिन टीएमसी सरकार को आपके मुद्दों की परवाह नहीं है. टीएमसी बंगाल के लोगों के आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है. राज्य सरकार को हाईकोर्ट के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है. टीएमसी नेताओं ने राज्य की महिलाओं पर अत्याचार किया है. टीएमसी को अपने नेता पर पूरा भरोसा है, लेकिन पश्चिम बंगाल की महिलाओं पर नहीं.

पीएम ने कहा मैं अपने जीवन का महत्वपूर्ण पहलू आज माताओं-बहनों को बताने जा रहा हूं. कुछ लोग सोच रहे हैं कि किसी ने मुझे गाली दी इसलिए सभी को परिवार-परिवार कह रहा हूं. मैं बहुत छोटी आयु में झोला लेकर निकल गया था. परिव्राजक की तरह देश के कोने-कोने में भटका, कुछ खोज रहा था. मेरी जेब में पैसा नहीं रहता था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

18 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

30 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago