देश

बेगूसराय में इंसानियत तार-तार: कलयुगी दादा ने मासूम से की दरिंदगी, देवदूत बनकर आए युवक ने बचाई जान

Begusarai Rape Case: रवि शंकर शर्मा/बेगूसराय:  बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र से बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने आम चुनने के बहाने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. स्थानीय युवक की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है (Crime in Begusarai).

बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र में 60 साल के रामबालक पंडित ने 10 साल की बच्ची को आम चुनने के बहाने सुनसान बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया. बच्ची के चिल्लाने पर एक युवक ने उसे बचाया. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

क्या है मामला?

बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग, रामबालक पंडित ने अपने घर के बाहर खेल रही 10 साल की मासूम बच्ची को आम चुनने के बहाने बहला-फुसलाकर 500 मीटर दूर एक सुनसान बगीचे में ले गया और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई (Bihar Crime)

घटना के दौरान मासूम की चीख-पुकार सुनकर एक स्थानीय युवक मौके पर पहुंच गया. युवक को देखकर आरोपी घबरा गया, जिसके बाद युवक ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित घर पहुंचाया. रोती हुई बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने मंझौल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई (Minor Rape Case).

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घर में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. देर शाम आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल टेस्ट करा लिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है.

यह भी पढ़ें:  “I’m Done” कहकर विराट कोहली ने खत्म की टेस्ट वापसी की बहस, 9230 रन पर खत्म हुआ था सुनहरा सफर

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

25 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

26 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

26 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

36 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

36 minutes ago