देश

बंगाल पुलिस ने अभिनेत्री ईशा हत्याकांड में किया खुलासा, पति ने ही मारी थी गोली

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने झारखंड की रिजनल फिल्मों की अभिनेत्री ईशा आलिया उर्फ रिया कुमारी की हत्या की पूरी कहानी का खुलासा किया है. हावड़ा की ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ईशा के पति प्रकाश कुमार ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से उसे उस वक्त गोली मारी थी, जब रांची से कोलकाता के सफर के दौरान वह कार में सो रही थी.

प्रकाश को ईशा के चरित्र पर शक था. जिस पिस्टल से उसने रिया को गोली मारी थी, उसे पुलिस ने मेटल डिटेक्टर की मदद से घटनास्थल के पास झाड़ियों से बरामद किया है. पुलिस ने वह व्हाट्सएप चैट भी डिकोड कर लिया है, जिसमें उसने अपनी बेटी के मोबाइल से आर्म्स सप्लायर्स से बात की थी.

मालूम हो कि ईशा आलिया की हत्या रांची-कोलकाता हाईवे एनएच-16 पर महिषरेखा पुल के पास बीते साल 28 दिसंबर को उस वक्त गोली मारकर की गई थी, जब वह अपने पति के साथ कास्ट्यूम्स की खरीदारी के लिए कोलकाता जा रही थी. साथ में उसकी तीन साल की बेटी भी थी. प्रकाश कुमार ने ईशा को गोली मारने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए यह कहानी रची कि सड़क लुटेरों ने उसकी पत्नी को गोली मारी है.

ये भी पढ़ें- UP Roadways Bus Fare: यूपी में रोडवेज बसों का सफर होगा महंगा, 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से हुई वृद्धि

उसने तीन-चार किलोमीटर गाड़ी चलाकर ईशा को को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी. पुलिस शुरू से प्रकाश की इस कहानी को फाउल प्ले मान रही थी. रिया उर्फ ईशा के घरवालों की लिखित कंप्लेन के बाद उसे हत्या का आरोपी मानते हुए अगले दिन जेल भेज दिया गया था. अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर लिया है.

हावड़ा की ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया के मुताबिक पुलिस ने ईशा आलिया, उसके पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी का मोबाइल जब्त कर उसकी जांच की उसने बेटी को गेम्स खेलने और कार्टून देखने के लिए मोबाइल दे रखा था. बेटी के मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिए उसने आर्म्स सप्लायर से बात की थी. आर्म्स मिलने के बाद वह कास्ट्यूम की खरीदारी के नाम पर ईशा और बेटी के साथ 27 दिसंबर की देर रात अपनी कार से कोलकाता के लिए निकला था और 28 दिसंबर को सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर ईशा को उस वक्त गोली मार दी थी, जब वह नींद में थी. पुलिस ने हथियार सप्लायर मोहित और संदीप को भी कुछ दिन पहले रांची और पटना से गिरफ्तार कर लिया था.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

8 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

39 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago