भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय
दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में मंगलवार को ‘अन्वेषित भारत’ इनोवेटिव इंडिया समिट- 2023 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. वहीं भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि इस समिट में शिरकत की. इस शिखर सम्मेलन में देश के सर्वोच्च वैचारिक नेतृत्वकर्ता एक मंच पर आए हैं और भारत की वृद्धि में अपने योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इस समिट में 9 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे.
इस समिट में अन्य प्रतिष्ठित लोगों में नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट के चेयरमैन विजय संपला, अतिलघु, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री कौशल किशोर भी यहाँ मौजूद रहे. इस शिखर सम्मेलन में अनेक मंत्रालयों, दूतावासों, पीएसयू, फेडरेशंस, को-ऑपरेटिव सोसायटीज़, एनजीओ, और स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
इनोवेटिव इंडिया समिट 2023 की घोषणा के बारे में समिट इंडिया के चेयरमैन और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत में चारों दिशाओं में विकास हो रहा है. मुझे लगता है कि उन सभी के योगदान को भी सम्मानित किया जाना चाहिए, जो भारत के विकास की कहानी में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “इनोवेटिव इंडिया समिट 2023 इसी का एक प्रयास है. इस पुरस्कारों से न केवल इन उपलब्धिकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उन्हें दुनिया के सामने अपने काम का प्रदर्शन करने का एक मंच भी मिलेगा. भारत में ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की कमी नहीं है और एक ही मंच पर उन सभी को सम्मानित करना बहुत मुश्किल है, इसलिए हम देश के अलग-अलग हिस्सों में इनोवेटिव इंडिया समिट के और ज्यादा संस्करणों का आयोजन करेंगे. समिट इंडिया की पूरी टीम भारत में वृद्धि के प्रणेताओं को चयनित करने के लिए पूरी तत्परता से काम किया है.’’
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…