दुनिया

जयशंकर ने आठ देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हिंद-प्रशांत, यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, लातविया, लिथुआनिया और रोमानिया के अपने समकक्षों के साथ यहां बैठकों के दौरान हिंद-प्रशांत और यूक्रेन युद्ध सहित कई मामलों पर चर्चा की है. जयशंकर ईयू हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (ईआईपीएमएफ) में भाग लेने के लिए स्वीडन की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को स्टॉकहोम पहुंचे थे. उन्होंने ईआईपीएमएफ के इतर शनिवार को अपने कई समकक्षों से मुलाकात की.

ट्वीट कर जताई खुशी

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से मिलकर खुशी हुई. बैस्टिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को सफल बनाने को लेकर उनकी तरह उत्साहित हूं. हिंद-प्रशांत और जी-20 पर विचारों का आदान-प्रदान किया.’’ प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने मोदी को पेरिस में होने वाली परेड में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था. विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेगी. जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग से भी मुलाकात की और गतिशीलता एवं प्रवासन संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

यूक्रेन और हिंद-प्रशांत पर चर्चा

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘अपने मित्र और ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री शालेनबर्ग के साथ गर्मजोशी से और सार्थक चर्चा हुई. गतिशीलता और प्रवासन संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए. वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से यूक्रेन और हिंद-प्रशांत पर चर्चा की.’’ बेल्जियम की विदेश मंत्री हादजा लाहबीब के साथ पहली बैठक में जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई. उन्होंने बुल्गारिया के विदेश मंत्री इवान कोंडोव के साथ भी विचारों का आदान-प्रदान किया और मजबूत होते द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंधों पर चर्चा की. जयशंकर ने साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के साथ गतिशीलता और पर्यटन पर चर्चा की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मिलकर अच्छा लगा. हमने संपर्क बढ़ाने की संभावना पर गौर किया. गतिशीलता और पर्यटन के बारे में बात की। हमारे बहुपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की.’’

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती के प्रयास 

जयशंकर ने लातविया के विदेश मंत्री एडगर्स रिंकेविक्स से भी मुलाकात की और यूक्रेन विवाद के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ईयू-हिंद प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच के इतर लातविया के विदेश मंत्री के साथ अच्छी बैठक हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के नतीजों पर बात की. अपने आपसी बहुपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की.’’ जयशंकर ने लिथुआनिया के विदेश मंत्री गेब्रिलस लैंड्सबर्गिस से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘लिथुआनिया के विदेश मंत्री लैंड्सबर्गिस के साथ द्विपक्षीय सहयोग और हिंद-प्रशांत पर एक अच्छी बातचीत हुई.

इसे भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा से जुड़ा है मामला

‘ऑपरेशन गंगा’

जयशंकर ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए चलाए गए अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ में सहयोग देने के लिए अपने रोमानियाई समकक्ष बोगदान ऑरेस्कु को धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ईयू हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच के इतर रोमानिया के विदेश मंत्री से बातचीत की. ‘ऑपरेशन गंगा’ में सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की। क्षेत्र के बारे में उनके दृष्टिकोण को जानकर लाभ हुआ.’’ जयशंकर बांग्लादेश से स्वीडन पहुंचे हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को छठे हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया था.

Rohit Rai

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago