देश

बेतिया में अपहरण के बाद छात्र की बेरहम हत्या, 10 लाख की फिरौती न मिलने पर अपराधियों ने ली जान

Bettiah student Imtiaz murder: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. शिकारपुर थाना क्षेत्र के मल्दहिया गांव के रहने वाले छात्र इम्तियाज की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल, 2025 को शनिवार के दिन अपराधियों ने इम्तियाज का अपहरण किया था और उसके परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. फिरौती न मिलने पर अपराधियों ने इस मासूम की जान ले ली.

रेलवे ट्रैक के पास मिला छात्र का शव

इम्तियाज का शव दो दिन बाद बगहा पुलिस जिला के रामनगर टौलाहा के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला. शव की हालत देखकर यह साफ हो गया कि उसकी हत्या चाकुओं से गोदकर की गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

अपहरण के बाद इम्तियाज की मां मिसरून खातून को फोन और मैसेज के ज़रिए फिरौती की मांग की जानकारी दी गई थी. घबराई हुई मां ने फौरन शिकारपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने तलाश शुरू तो की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

गांव में पसरा मातम, लोगों में गुस्सा

रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. इधर, मल्दहिया गांव के वार्ड नंबर 14 में इम्तियाज के घर में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव वालों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गुस्सा है. लोग हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

एसडीपीओ ने बताया कि शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. लोग चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.


ये भी पढ़ें- Raipur child rape: 3 साल की बच्ची के साथ 13 साल के नाबालिग ने की क्रूरता, खेल के बहाने किया दुष्कर्म


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

24 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

27 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

46 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago