बिजनेस

World Bank Report: भारत में रोजगार ने पकड़ी रफ्तार, कामकाजी आबादी से भी तेज बढ़ी नौकरियां

World Bank Report: भारत में नौकरियों को लेकर अच्छी खबर है. वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में रोजगार वृद्धि वर्किंग एज आबादी (कामकाजी उम्र की जनसंख्या) से भी तेज हो रही है. खास बात यह है कि इसमें महिलाओं की भागीदारी में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

रिपोर्ट में कहा गया है, “वित्त वर्ष 2021-22 से रोजगार वृद्धि ने कामकाजी उम्र की आबादी की वृद्धि दर को पीछे छोड़ दिया है. खासतौर पर महिलाओं के बीच रोजगार दर में बढ़ोतरी हुई है और शहरी बेरोजगारी दर गिरकर पहली तिमाही (Q1) 2024-25 में 6.6 फीसदी पर आ गई है, जो 2017-18 के बाद सबसे कम है.”

शहरी बेरोजगारी में बड़ी गिरावट

वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में तेज गिरावट आई है. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यह दर 6.6 प्रतिशत रही, जो पिछले कई वर्षों में सबसे निचला स्तर है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पुरुषों का शहरों की ओर पलायन बढ़ा है. 2018-19 के बाद पहली बार बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष रोजगार की तलाश में शहरों का रुख कर रहे हैं. वहीं, ग्रामीण इलाकों में महिलाएं बड़ी संख्या में कृषि क्षेत्र में काम करने लगी हैं, जिससे देश में रोजगार के पैटर्न में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है.

चुनौतियां अब भी बरकरार

हालांकि, वर्ल्ड बैंक ने कुछ चिंताजनक पहलुओं को भी रेखांकित किया है. रिपोर्ट के अनुसार, युवाओं में बेरोजगारी दर 13.3 प्रतिशत पर बनी हुई है. विशेष रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के बीच बेरोजगारी की स्थिति और गंभीर है – करीब 29 प्रतिशत ग्रेजुएट्स अभी भी नौकरी की तलाश में हैं.

इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि गैर-कृषि क्षेत्रों में वेतनभोगी नौकरियों में केवल 23 प्रतिशत नौकरियां ही औपचारिक हैं. वहीं, कृषि क्षेत्र में अधिकांश रोजगार अब भी अनौपचारिक हैं.

स्वरोजगार में हुई वृद्धि

रिपोर्ट में एक और अहम पहलू सामने आया – स्वरोजगार में भी वृद्धि देखी जा रही है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और महिलाओं के बीच. लोग अब नियमित नौकरियों के बजाय खुद का काम शुरू करना पसंद कर रहे हैं.

महिलाओं के रोजगार दर में सुधार तो हुआ है, लेकिन लैंगिक असमानता अभी भी एक मुद्दा है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिला रोजगार दर 31 प्रतिशत तक पहुंच गई है, फिर भी पुरुषों की तुलना में 234 मिलियन (23.4 करोड़) कम महिलाएं वेतनभोगी नौकरियों में हैं.

गरीबी के मोर्चे पर रिपोर्ट के आंकड़े

रिपोर्ट में गरीबी को लेकर भी महत्वपूर्ण आंकड़े पेश किए गए. वर्ष 2011-12 में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे पांच सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों में भारत की कुल अतिगरीब आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा था.

हालांकि इन राज्यों में समय के साथ गरीबी में कुछ कमी आई है, लेकिन 2022-23 में भी इन पांच राज्यों में देश के 54 प्रतिशत अतिगरीब और 51 प्रतिशत बहुआयामी गरीब आबादी बसती है.


ये भी पढ़ें- रिलायंस इंडस्ट्रीज की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट एक साल पहले की तुलना में 6.4 प्रतिशत बढ़ा


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

10 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

18 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

21 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

25 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

37 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

39 minutes ago