देश

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Weather Update: मौसम विभाग ने शनिवार को देशभर में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है. मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, कुछ इलाकों में लू का खतरा भी बना रहेगा.

वहीं बीते दिनों सिक्किम में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में फंसे 1000 से ज़्यादा पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. हालांकि, मंगन जिले में अभी भी 1500 से ज़्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं. जिला प्रशासन ने पर्यटक परमिट फिलहाल निलंबित कर दिए हैं और टूर ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि उत्तरी जिलों में पर्यटकों को न भेजा जाए. लगातार बारिश से हालात और बिगड़ने की आशंका है.

अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट

27 अप्रैल- छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और विदर्भ में ओले गिरने का अलर्ट है. जबकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, केरल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बंगाल में तेज हवाएं चल सकती हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है. जबकि राजस्थान में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी.

28 अप्रैल- नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ओले गिर सकते हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है. राजस्थान में लगातार दूसरे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी.

29 अप्रैल- केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है.

दिल्ली के स्कूलों के लिए जारी हुए निर्देश

दिल्ली में पड़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सभी स्कूलों को सुबह की असेंबली रद्द करने, बाहरी गतिविधियों से बचने और बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों के खतरे के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा छात्रों को हाइड्रेटेड रखने के लिए दैनिक समय सारिणी में ‘वाटर ब्रेक’ शामिल करने और प्राथमिक उपचार किट में ओआरएस घोल रखने को कहा गया है. स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परिसर में पीने का पानी और अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago