देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को APJ अब्दुल कलाम अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को गुरुवार को एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 8वीं पुण्यतिथि के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को युवाओं को प्रेरित करने व अनगिनत लोगों का भविष्य संवारने के लिए ‘आइकॉनिक मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द कंट्री’ की श्रेणी में एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

‘भारत रत्न’ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन द्वारा विज्ञान भवन में एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. इस कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने शिरकत की. साथ ही केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, अभिनेता रणजीत, अकबर खान, भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सचिव रहे एसएम खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल व दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए.

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया और कहा, “भारत में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल दी जाए और उसमें कुछ महापुरुषों का नाम जोड़ा जाए तो एपीजे अब्दुल कलाम साहब के नाम पर मुझे नहीं लगता है कि हिंदुस्तान की 140 करोड़ की आबादी में किसी को कोई दिक्कत होगी.”

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “वैसे तो एपीजे अब्दुल कलाम साहब का मन और जीवन एक दर्पण की भांति था. वे बेहद सरल, सहज और संवेदनशील व्यक्ति थे. लेकिन भारत को ताकत देने में उन्होंने अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों का निर्माण किया और उन्हें मिसाइल मैन कहा गया, ये बात अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago