Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

LBS यूनिवर्सिटी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मधुरञ्जनी’ का आयोजन, विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले 4 दिसंबर को भव्य सास्कृतिक कार्यक्रम ‘मधुरञ्जनी’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने शिरकत की.

‘मधुरञ्जनी’ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय

‘मधुरञ्जनी’ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय

नई दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती भूतल सभागार में दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत एक्सप्रेस न्यूज़ और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मधुरञ्जनी’ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने शिरकत की. आयोजकों ने उपेन्द्र राय का अतिथि भाव से स्वागत किया.

बता दें कि 05 दिसम्बर 2023 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है. इस दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय की विजिटर तथा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में सभा को सम्बोधित करेंगी. दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले 4 दिसंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मधुरञ्जनी’का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism