देश

Video: राजधानी दिल्ली में पार्किंग के नाम पर डकैती! अवैध ढंग से हो रही है वसूली, भारत एक्सप्रेस की Exclusive रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में खुलेआम पार्किंग के नाम पर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है. यहां के मॉल और पॉश इलाकों में ‘पार्किंग के पॉकेटमार’ लोगों से अवैध तरीके से पैसे की वसूली कर रहे हैं. एमसीडी कैसे धृतराष्ट्र बनी हुई है, इसका पर्दाफाश भारत एक्सप्रेस ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में किया है. भारत एक्सप्रेस के रिपोर्टर राजू गुप्ता और एसआईटी हेड सुबोध जैन ने पार्किंग माफियाओं का चेहरा बेनकाम किया है, जो लोगों से मनमाने ढंग से गाड़ियां खड़ी करने के एवज में पैसे वसूल रहे हैं.

दरअसल, 10 एक्टूबर, 2019 को दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति ने Master Plan/Building Bye Laws-2016 के तहत डीडीए को चिट्ठी लिखी थी और इसमें फ्री पाक्रिंग की व्यवस्था का जिक्र किया था. लेकिन, पार्किंग का गोरखधंधा करने वाले लगातार इसकी अवहेलना कर रहे हैं.

पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का यह गोरखधंधा मॉल्स ही नहीं बल्कि पॉश इलाकों में भी जमकर किया जाता है. भारत एक्सप्रेस के अंडरकवर रिपोर्ट दिल्ली के कई मॉल्स और पॉश इलाकों में पहुंचे. उन्होंने पाया कि कैसे आम आदमी को पार्किंग माफिया लूट रहे हैं. उन्हें प्रति घंटे 20 रुपये एक्स्ट्रा का चूना लगा रहे हैं.

आप जानकर हैरान रहेंगे कि पार्किंग के नाम पर यह वसूली कई लाख रुपए प्रतिमाह होती है. गौर करने वाली बात ये है कि इस गोरखधंधे पर एमसीडी और दिल्ली सरकार आंख मूंदे हुए है. भारत एक्सप्रेस की इस विशेष रिपोर्ट को आप नीचे दिए गए वीडियो लिंक में पूरा देख सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे कानून को धत्ता बातकर पैसे की वसूली की जा रही है–

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago