Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Video: राजधानी दिल्ली में पार्किंग के नाम पर डकैती! अवैध ढंग से हो रही है वसूली, भारत एक्सप्रेस की Exclusive रिपोर्ट

दिल्ली के मॉल्स और कई जगहों पर पार्किंग फ्री है. लेकिन, शासन और प्रशासन की नाक के नीचे पार्किंग का अवैध धंधा फल-फूल रहा है. एमसीडी धृतराष्ट्र बनी हुई है. किसके इशारे पर हो रहा है पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली. भारत एक्सप्रेस की Exclusive रिपोर्ट ने कर दिया है पर्दाफाश…

delhi parking

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी दिल्ली में खुलेआम पार्किंग के नाम पर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है. यहां के मॉल और पॉश इलाकों में ‘पार्किंग के पॉकेटमार’ लोगों से अवैध तरीके से पैसे की वसूली कर रहे हैं. एमसीडी कैसे धृतराष्ट्र बनी हुई है, इसका पर्दाफाश भारत एक्सप्रेस ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में किया है. भारत एक्सप्रेस के रिपोर्टर राजू गुप्ता और एसआईटी हेड सुबोध जैन ने पार्किंग माफियाओं का चेहरा बेनकाम किया है, जो लोगों से मनमाने ढंग से गाड़ियां खड़ी करने के एवज में पैसे वसूल रहे हैं.

दरअसल, 10 एक्टूबर, 2019 को दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति ने Master Plan/Building Bye Laws-2016 के तहत डीडीए को चिट्ठी लिखी थी और इसमें फ्री पाक्रिंग की व्यवस्था का जिक्र किया था. लेकिन, पार्किंग का गोरखधंधा करने वाले लगातार इसकी अवहेलना कर रहे हैं.

पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का यह गोरखधंधा मॉल्स ही नहीं बल्कि पॉश इलाकों में भी जमकर किया जाता है. भारत एक्सप्रेस के अंडरकवर रिपोर्ट दिल्ली के कई मॉल्स और पॉश इलाकों में पहुंचे. उन्होंने पाया कि कैसे आम आदमी को पार्किंग माफिया लूट रहे हैं. उन्हें प्रति घंटे 20 रुपये एक्स्ट्रा का चूना लगा रहे हैं.

आप जानकर हैरान रहेंगे कि पार्किंग के नाम पर यह वसूली कई लाख रुपए प्रतिमाह होती है. गौर करने वाली बात ये है कि इस गोरखधंधे पर एमसीडी और दिल्ली सरकार आंख मूंदे हुए है. भारत एक्सप्रेस की इस विशेष रिपोर्ट को आप नीचे दिए गए वीडियो लिंक में पूरा देख सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे कानून को धत्ता बातकर पैसे की वसूली की जा रही है–



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital