देश

Bharat Express का मेगा कॉन्क्लेव ‘नये भारत की बात, उत्तराखंड के साथ’ आज, CM पुष्कर सिंह धामी समेत शामिल होंगी दिग्गज हस्तियां

उत्तराखंड अपने गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. इस राज्य का गठन साल 2000 में 9 नवंबर को किया गया था. देवभूमि के रजत जयंती वर्ष पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से एक मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन 13 दिसंबर को देहरादून शहर में किया जा रहा है. इसका नाम ‘नये भारत की बात, उत्तराखंड के साथ’ है.

कार्यक्रम का शुभारंभ 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दीप प्रज्ज्वल के साथ होगा. इस दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद सीएमडी उपेंद्र राय, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य पर चर्चा करेंगे.

ये लोग होंगे शामिल

इस मेगा कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी और भाजपा विधायक विनोद चमोली भी शामिल होंगे. आयोजन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, स्वामी चिदानंद सरस्वती और हठयोगी जी भी अपने विचारों से कार्यक्रम को समृद्ध करेंगे. डीजी (सूचना) बंशीधर तिवारी और आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) नीलेश भरणे कॉन्क्लेव में चर्चा-परिचर्चा में हिस्सा लेंगे.

‘विकसित उत्तराखंड’ का संकल्प

बीते 9 नवंबर को उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी थी. पीएम मोदी ने लोगों से राज्य के आगामी 25 वर्षों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड के आगामी 25 वर्षों की यह यात्रा एक महान संयोग है, क्योंकि भारत भी अपने 25 वर्षों के अमृत काल में है. पीएम मोदी ने अगले 25 वर्षों में ‘विकसित भारत’ के व्यापक लक्ष्य के हिस्से के रूप में ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को पूरा करने का संकल्प लिया था.

सुबह 11 बजे से शुरू होगा कॉन्क्लेव

इस मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के समाचार चैनल, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आप इसका प्रसारण देखने के साथ खबरों का अपडेट ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

5 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

12 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

41 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

50 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago