देश

ABVP के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन, भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD उपेन्द्र राय को किया गया सम्मानित

दिल्ली के बुराड़ी स्थित डीडीए मैदान में ABVP की ओर से आयोजित 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय शामिल हुए. इस दौरान उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सम्मानित किया गया.

अधिवेशन के समापन के मौके पर एबीवीपी की ओर से दिए जाने वाले प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार इस साल बिहार के शरद विवेक सागर, मध्य प्रदेश की लहरी बाई पडिया और राजस्थान के डॉ. वैभव भंडारी को दिया गया.

गृह मंत्री ने किया था कार्यक्रम का उद्घाटन

एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत 8 दिसंबर को हुई थी. 4 दिवसीय इस कार्यक्रम में अब तक अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया था. उसके बाद देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने वक्ता के तौर पर अपने विचारों को युवाओं के सामने रखा. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री अमित शाह से भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने शिष्टाचार भेंट की थी.

 

क्यों आयोजित होता है यह कार्यक्रम?

ABVP हर साल राष्ट्रीय अधिवेशन में उन युवाओं को सम्मानित करती है जो शिक्षा, समाज, पर्यावरण, विज्ञान जैसे क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं. इसके लिए कार्यक्रम से पहले ही कुछ युवाओं का चयन कर लिया जाता है और उन्हें प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. उन्हें पुरस्कार के तौर पर 1 लाख रुपये, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी दिया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

21 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

47 minutes ago

अगले कुछ घंटे और…17 राज्यों में भारी तबाही मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…

1 hour ago

दशहरा पर यूपी के इस शिव मंदिर में स्थापित हुई रावण की प्रतिमा, यहां नहीं होता दहन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…

1 hour ago

‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर…!’ फ्रांस के दंगों पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ये दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…

2 hours ago

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

2 hours ago