खेल

IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका में सूर्यकुमार यादव ने की हाथ रिक्शे की सवारी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

India vs South Africa 1stT20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर यानी आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. डरबन में सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढे़ सात बजे से शुरू होगा. अगले साल शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों देशों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. मैच से पहले साउथ अफ्रीका से एक बेहतरीन वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों देशों के कप्तान हाथ रिक्शे की सवारी करते दिख रहे हैं.

मैच से पहले दोनों कप्तानों ने की मस्ती

बीसीसीआई ने एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी है. भारत vs साउथ अफ्रीका मैच से पहले बीसीसीआई ने एक मजेदार वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों ही टीमों के कप्तान कूल अंदाज में दिख रहे हैं. दोनों हाथ रिक्शे की सवारी भी कर रहे हैं. वहीं हाथ रिक्शा चलाने वाला शख्स अनोखे अंदाज में डांस करके दोनों कप्तान को रोमांचित कर रहे हैं. रिक्शे की सवारी के बाद दोनों टीमों के कप्तान ‘Rock Paper Scissors’ खेल भी खेला है. वीडियो में सूर्यकुमार यादव और ऐडेन मारक्रम काफी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं.

ये भी पढे़ं- IND vs SA 1st T20: भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

डरबन में खेला जाएगा पहला मुकाबला

डरबन में शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमें आमने सामने होंगी. डरबन के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. भारतीय टीम इस मैदान पर अब तक कुल 14 बार मुकाबले खेले हैं. जिसमें सिर्फ तीन मुकाबले में ही उसे जीत मिली है. इससे साफ है कि टीम इंडिया को यह मैदान नहीं भाता है, लेकिन भारतीय टीम के युवा ब्रिगेड के पास आज इस रिकॉर्ड को बदलने की जरूरत है. भारतीय टीम आज के मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं आज के प्लेइंग इलेवन पर भी ध्यान देना होगा कि कौन-कौन से प्लेयर प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

29 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

33 minutes ago