Bharat Express DD Free Dish

Workers Protest

सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल को नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है और उनकी न्यायिक हिरासत जारी रखने का आदेश दिया है.

भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर सड़क जाम कर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ.

नोएडा के फेज-2 में सोमवार सुबह सैलरी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पिछले 3 दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक पथराव और आगजनी में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियां भी पलट दीं.