देश

UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज हुई FIR, ABVP कार्यकर्ताओं ने लगाए ये आरोप

BHU-IIT Student Molestation Case: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है. ये मामला एबीवीपी के छात्रों ने दर्ज कराया है. दरअसल यूपी कांग्रेस चीफ ने BHU-IIT छात्रा से हुई छेड़खानी को लेकर एबीवीपी के छात्रों के खिलाफ बयान दिया था और इस घटना का जिम्मेदार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों को ठहराया था. उन्होंने कहा था कि RSS की विचारधारा सभी विश्वविद्यालयों पर हावी हो चुकी है. इसी के बाद से छात्र नाराज थे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा साक्षी सिंह ने अजय राय पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मीडिया को दी है.

अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बता दें कि, ABVP के छात्रों की शिकायत के बाद कांग्रेस यूपी प्रमुख अजय राय के खिलाफ 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने वाराणसी के लंका थाने में पुलिस को लिखित शिकायत दी है और कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो कि देश भर के शिक्षण संस्थानों में कार्य करता है. छात्रों ने आगे लिखा है कि 2 नवंबर 2023 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में छेड़खानी की घटना हुई, जिसकी अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. इसी बीच 3 नवंबर 2023 को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय ने बयान दिया है और इस घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता बताई है, जोकि पूरी तरह से गलत है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने लिखित शिकायत में आगे लिखा है कि अजय राय का यह आरोप पूर्ण रूप से निराधार है और यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छवि को खराब करने व उक्त गंभीर प्रकरण की जांच को प्रभावित करने की नीयत से किया गया है. इसके अलावा ABVP के छात्रों ने शिकायत में ये भी बात कही है कि कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा आजम खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर विश्वविद्यालय परिसर में जातीय और पार्थिक वैमनस्यता फैलाने का प्रयास भी किया जा रहा है. साथ ही छात्रों ने राय पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है,

ये भी पढ़ें- UP Politics: “आखिर अखिलेश यादव क्यों डर रहे हैं?”, फोन टैपिंग को लेकर सपा प्रमुख के आरोप पर योगी के मंत्री ने दागा सवाल

जानें क्या है मामला?

बता दें कि बीते 2 नवंबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में अपने दोस्त के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) की एक छात्रा घूम रही थी. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ तो की ही, कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र भी कर दिया था. इसी के बाद से इस मामले में प्रदेश भर में हंगामा मचा हुआ है. दूसरी ओर घटना के बाद से बीएचयू प्रशासन के खिलाफ परिसर में चल रहे बवाल को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago