देश

Lok Sabha Election 2024: “अगर सपा I.N.D.I.A गठबंधन से बाहर होगी तो कांग्रेस के पास तैयार है प्लान B”, अजय राय के बयान पर SP खेमे में खलबली

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले ही इंडिया गठबंधन की दरार बढ़ती हुई नजर आ रही है. जहां एक ओर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सीटों को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच पैदा हुई खटास का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है तो वहीं दूसरी ओर दोनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी को लेकर बड़े दावे भी कर रहे हैं. सपा की ओर से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जहां बयानबाजी का मोर्चा सम्भाल रखा है और पीडीए के दम पर लोकसभा सीटों को लेकर स्थिति साफ कर दी है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने का दावा किया है. माना जा रहा है कि अगर इसी तरह विवाद जारी रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले ही कहीं इंडिया गठबंधन खाली नाम का ही न रह जाए.

65 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी सपा

अगर दोनों पक्षों के बयानों को देखा जाए तो ये साफ हो गया है कि कांग्रेस और सपा के बीच दरार कम होती दिखाई नहीं दे रही है. इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ने पर सपा ने 65 सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर बड़ा ऐलान किया है तो वहीं गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने पर पार्टी 80 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारने के लिए तैयार है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस क्या करेगी? बता दें कि यूपी में इंडिया गठबंधन में सपा, रालोद और कांग्रेस एक साथ हैं. ऐसे में सपा की एकतरफा घोषणा के बाद दोनों पार्टियों को 15 सीटों पर मशक्कत करनी पड़ेगी. तो इन सबके बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर सपा के गठबंधन से बाहर होती है तो कांग्रेस का ‘प्लान बी’ तैयार है. अजय राय के मुताबिक जरूरत पड़ने पर कांग्रेस बसपा और रालोद को साथ लेने की कोशिश करेगी. प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद सपा खेमे में खलबली मची हुई है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस की यूपी में सक्रियता से बढ़ी सियासी सरगर्मी, पूर्व भाजपा सांसद के घर जाएंगे यूपीसीसी चीफ

कांग्रेस के पास तैयार है प्लान B

वहीं अजय राय ने प्लान बी को लेकर बयान दिया है कि गठबंधन पर एक बार फिर से बसपा ने रुख साफ किया है. तो दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा है कि बसपा ने इंडिया गठबंधन से दूरी बनाई है. इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर किसी तरह की बातचीत हुई है, इससे इनकार किया है. साथ ही कहा है कि गठबंधन पर फैसला लेने का अधिकार मायावती को है. तो दूसरी ओर कांग्रेस को अभी भी उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन मजबूत है. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने एक बयान दिया है जो कि अजय राय के बयान से बिल्कुल अलग है, उन्होंने कहा कि ‘सपा ने आधिकारिक रूप से सीट शेयरिंग पर स्टैंड क्लियर नहीं किया है.’ इसी के साथ ही सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा नेताओं पर इंडिया गठबंधन में फूट डालने, भ्रम फैलाने के लिए दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है साथ ही ये भी कहा है कि इंडिया गठबंधन अपनी एकजुटता दिखाकर भाजपा के हर चाल को नाकाम करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

29 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

31 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago