ICC World Cup 2023

Hardik Pandya: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, हार्द‍िक पंड्या चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, इस गेंदबाज को मिली जगह

Hardik Pandya Injury: वर्ल्ड कप 2023 में अजेय चल रही टीम इंडिया को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद तगड़ा झटका लगा है. चोट के कारण टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. पांड्या के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी जगह पर शामिल किया गया है. शनिवार को टूर्नामेंट के इवेंट टेक्निकल कमेटी की ओर से उनके नाम पर मुहर लगाई गई, जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है.

कृष्णा ने आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था

वनडे क्रिकेट में प्रसिद्ध कृष्णा अब तक 19 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 27 विकेट दर्ज है. उन्होंने अपना आखिरी मैच विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 9 ओवर में 45 रन देकर डेविड वॉर्नर के रूप में एक विकेट लिया था. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टीम इंडिया के तेज आक्रमण में जगह बनाने के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने के लिए जा रहा है.

शानदार प्रदर्शन कर रहा भारत-साउथ अफ्रीका

रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में चयन के लिए प्रसिद्ध कृष्णा उपलब्ध होंगे. भारत और साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट के अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं. दोनों टीम इस समय कमाल का प्रदर्शन कर रही है.

पुणे में चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. बांग्लादेश टीम की बल्लेबाजी के दौरान नौवें ओवर में पांड्या चोटिल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया था. विराट कोहली ने पांड्या की ओवर के बाकी बचे तीन गेंद डालने आए थे.

वर्ल्ड कप से बाहर हुए पांड्या

पुणे में मैच के दौरान चोटिल हो जाने के बाद हार्दिक पांड्या को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ले जाया गया था. जहां मेडिकल टीम की निगरानी में पांड्या का इलाज शुरु हुआ. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि पांड्या एक दो मैच मिस करने के बाद लीग मुकाबले के आखिरी मैच तक मैदान पर दिखेंगे, लेकिन शनिवार को ये क्लियर हो गया कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें-World Cup में मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

24 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

33 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

39 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago