देश

SOUL Conclave में बोले भूटान के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी को बताया “मार्गदर्शक और बड़े भाई”

शुक्रवार, 21 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का भव्य उद्घाटन हुआ. इस खास मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे भी मौजूद रहे. अपने संबोधन में तोबगे ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का नतीजा बताया है. उन्होंने इसे असली नेताओं को तैयार करने और उन्हें देश की सेवा के लिए सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम कहा.

पीएम मोदी को बताया “मार्गदर्शक और बड़े भाई”

दिल्ली के SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव में बोलते हुए, त्शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक और बड़े भाई कहा. उन्होंने बताया कि हर बार जब वह पीएम मोदी से मिलते हैं, तो उन्हें और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है.

तोबगे ने कहा, “प्रधानमंत्री, मेरे बड़े भाई, जब भी मैं आपसे मिलता हूं, अपार खुशी महसूस करता हूं. आपके नेतृत्व में मैं प्रेरित होता हूं कि एक जनसेवक के रूप में और अधिक मेहनत करूं.” उन्होंने यह भी बताया कि भूटान में यह दिन खास है क्योंकि यह भूटान के राजा का जन्मदिन है. इस मौके पर भारत में होना उनके लिए गर्व की बात है.

तोबगे ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में छात्र के रूप में सीखने आए हैं. उन्होंने हिंदी में कुछ बातें कहते हुए इसे “सही अवसर” बताया क्योंकि वह नेतृत्व की सीख दुनिया के “सबसे महान नेता” पीएम मोदी से ले रहे हैं.

उन्होंने कहा, “मुझे यह स्पष्ट करना है कि मैं नेतृत्व पर कोई पाठ पढ़ाने नहीं आया हूं. मैं यहां खुद एक छात्र के रूप में आया हूं. यह मेरे लिए एक शानदार अवसर है कि मैं पीएम मोदी जी से नेतृत्व के गुण सीख सकूं.”

नेतृत्व सिर्फ पद नहीं, बल्कि दूरदृष्टि होती है

तोबगे ने नेतृत्व के सही मायने समझाते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व केवल पद या पहचान तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह दूरदृष्टि, साहस और बदलाव लाने की क्षमता से जुड़ा होता है. उन्होंने कहा, “नेतृत्व पदवी का नाम नहीं, बल्कि यह समाज को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने की ताकत का नाम है.”

पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की नीतियों और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में उन्होंने अपने ज्ञान, साहस और करुणामयी नेतृत्व से भारत को प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाया है.

SOUL कॉन्क्लेव का उद्देश्य

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया. यह कॉन्क्लेव 21 से 22 फरवरी तक चलेगा और इसमें राजनीति, खेल, कला, मीडिया, आध्यात्म, सार्वजनिक नीति, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े दिग्गज अपना अनुभव साझा करेंगे.

SOUL, गुजरात में एक प्रमुख नेतृत्व संस्थान बनने जा रहा है, जिसका मकसद युवा और योग्य नेताओं को प्रशिक्षित करना है. यह मंच भविष्य के नेताओं को मार्गदर्शन देगा और समाज के उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा.


ये भी पढ़ें- PM Modi ने दिल्ली में SOUL सम्मेलन का किया उद्घाटन, भूटान के प्रधानमंत्री भी मौजूद


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago