SOUL Leadership Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया. इस अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे भी मौजूद रहे.
Addressing the SOUL Leadership Conclave in New Delhi. It is a wonderful forum to nurture future leaders. @LeadWithSoul
https://t.co/QI5RePeZnV— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2025
21 से 22 फरवरी तक चलने वाला यह सम्मेलन नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा. इसमें राजनीति, खेल, कला, मीडिया, आध्यात्म, सार्वजनिक नीति, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई दिग्गज अपने जीवन के प्रेरणादायक सफर को साझा करेंगे.
इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के गुणों से परिचित कराना और उन्हें प्रेरित करना है. यहां सफलताओं और असफलताओं से सीखने पर जोर दिया जाएगा, जिससे भविष्य के नेताओं को मार्गदर्शन मिल सके.
भूटान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे गुरुवार को दिल्ली पहुंचे. विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मरघेरिटा ने उनका स्वागत किया. इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर खुशी जताई थी.
I will be inaugurating the SOUL Leadership Conclave at 10:30 AM tomorrow, 21st February at Bharat Mandapam. It is a matter of immense joy that my friend, Bhutan PM Mr. Tshering Tobgay will be gracing the Conclave with his presence. @tsheringtobgay https://t.co/xyyGbjpdzy
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2025
उन्होंने लिखा, “21 फरवरी को सुबह 10:30 बजे भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करूंगा. यह मेरे लिए बहुत हर्ष की बात है कि मेरे मित्र, भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.”
गुजरात में बनेगा SOUL का अत्याधुनिक कैंपस
स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) गुजरात में स्थापित होने वाला एक प्रमुख नेतृत्व संस्थान है. इसका लक्ष्य भारत में राजनीतिक नेतृत्व के क्षेत्र को व्यापक बनाना और नए नेताओं को प्रशिक्षित करना है. यह उन लोगों को मौका देगा जो प्रतिभा, समर्पण और जनसेवा के प्रति जुनून के बल पर आगे बढ़ते हैं, न कि केवल राजनीतिक वंश पर निर्भर होते हैं.
इससे पहले 14 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में SOUL के अत्याधुनिक कैंपस के लिए भूमि पूजन किया. इस समारोह में SOUL बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन सुधीर मेहता, पूर्व वित्त सचिव डॉ. हसमुख अधिया और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
SOUL कैंपस को अगले दो सालों में 150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. यह कैंपस गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के पास, गिफ्ट सिटी रोड पर 22 एकड़ में फैला होगा.
ये भी पढ़ें- 71 साल बाद दिल्ली में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

