देश

बिभव कुमार को कोर्ट से झटका, 13 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Bibhav Kumar Judicial Custody Extended: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद व दिल्ली महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि को 13 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है.

बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया. वहीं, बिभव कुमार ने अर्जी दाखिल कर उसके खिलाफ दाखिल चार्जशीट और उसमें संलग्न दस्तावेजों की कॉपी मुहैया कराने की मांग की है. जिस अर्जी पर कोर्ट 13 सितंबर को सुनवाई करेगा. दूसरी ओर बिभव कुमार की ओर दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 27 अगस्त को सुनवाई करने वाला है.

स्वाति मालीवाल पर हमला करने का आरोप

बिभव कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर स्वाति मालीवाल पर हमला करने का आरोप है. बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 म‌ई सुबह जब वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पर ग‌ई थीं तो वहां मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी.

18 म‌ई को किया गया था बिभव कुमार को गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल ने उसी दिन दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर 2 बार कॉल कर शिकायत की थीं. हालांकि सिविल लाइंस थाने पहुंचने के बाद भी स्वाति मालीवाल ने लिखित शिकायत नहीं दी और 16 म‌ई को अपने बयान दर्ज कर FIR कराई. दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल की शिकायत पर 18 म‌ई को बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था. फिलहाल बिभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं.

24 म‌ई को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद 28 म‌ई को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर आरोपी बिभव कुमार को 3 दिनों की रिमांड पर लिया था. बिभव कुमार की निचली अदालत और हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुका है. जिसके बाद बिभव कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

33 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

33 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago