Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिवाली पर झारखंड में बड़ा हादसा, बोकारो में आग लगने से पटाखे की 30 दुकानें राख

Bokaro Firecracker Shop: झारखंड के बोकारो में दीपावली के मौके पर लगी पटाखों की दुकानों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Bokaro Firecracker Shop: झारखंड के बोकारो में दीपावली के मौके पर लगी पटाखों की दुकानों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं. गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है. बोकारो स्टील प्लांट और झारखंड सरकार के फायर ब्रिगेड की टीमों ने लगभग दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

 दुकानदारों और ग्राहकों में मच गई भगदड़

बोकारो जिले के चास में गरगा पुल के पास खुली जगह पर जिला प्रशासन की अनुमति के बाद पटाखे की दुकानें अस्थायी तौर पर लगाई जाती हैं. इस वर्ष यहां 66 दुकानें लगाई गई थीं. जानकारी के मुताबिक एक दुकान में किसी पटाखे में आग लगी तो इसने देखते-देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. पटाखों में धमाके होने लगे और रॉकेट चलने लगे. जिस कारण दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई. आग से पटाखे जलने के कारण काफी देर तक वहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस बीच कई असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर पटाखे और दुकानों से पैसे भी लूटे.

शर्तों के साथ मिली दुकान लगाने की अनुमति

बोकारो जिले के एडिशनल कलक्टर मुमताज अंसारी ने कहा कि दुकानें अस्थायी तौर पर कई शर्तों के साथ लगाने की अनुमति दी गई थी. दुकानदारों को आपदा प्रबंधन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया था. चूक कहां हुई और आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जाएगी.

जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर: भाजपा विधायक

घटना की सूचना मिलने पर बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण सहित विभिन्न दलों के नेता मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि आग लगने की इस घटना में जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है. जिस स्थान पर अस्थायी तौर पर दुकानें लगाने की इजाजत दी गई थी, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए थे, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित दुकानदार गरीब तबके के हैं. उन्हें जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जाना चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital