Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Child Trafficking

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की दो 17 वर्षीय लड़कियों को बचाया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग और बच्चों की तस्करी के मामलों में सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने विभिन्न राज्यों के गृह सचिवों को चेतावनी दी कि यदि वे इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देंगे तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी.

देशभर में लापता बच्चों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ते लापता बच्चों के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट्स के अनुसार हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता हो जाता है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए दत्तक माता-पिता की दोषसिद्धि को सही ठहराया. कोर्ट ने कहा कि बच्ची की तस्करी हुई हो सकती है, लेकिन जांच एजेंसियों ने इस पहलू की अनदेखी की.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को गैंग लीडर पूजा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है. पूजा दिल्ली की रहने वाली है. जो बच्चों को चोरी से संबंधित गैंग का संचालन करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने बाल तस्करी के आरोपियों को हाई कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर सख्त टिप्पणी की है और उत्तर प्रदेश सरकार और इलाहाबाद हाईकोर्ट पर नाराजगी जताई है.

दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया और दो नवजात शिशुओं को बचाया. यह गिरोह गोद लेने के नाम पर अवैध रूप से नवजात शिशुओं की तस्करी करता था.

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों को रेस्क्यू किया है.